Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया...

आक्रामक हुआ चक्रवाती तूफान ‘रेमल’, बंगाल-ओडिशा में बारिश, सैंकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, 135 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

37

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के अलर्ट के बीच कोलकाता में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, ये तूफान अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचेगा. चक्रवात तूफान ‘रेमल’ की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक कोलकाता के एयरपोर्ट से कोई विमान उड़ान नहीं भरेगी. इसके अलावा दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के अलर्ट के बीच कोलकाता में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, ये तूफान अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचेगा. चक्रवात तूफान ‘रेमल’ की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक कोलकाता के एयरपोर्ट से कोई विमान उड़ान नहीं भरेगी. इसके अलावा दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवात ‘रेमल’ को लेकर मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने कहा कि इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच से गुजरने की संभावना है. इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगा. चक्रवात ‘रेमल’ को लेकर जगह-जगह एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है.

बंगाल-ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात ‘रेमल’ के मद्देनजर पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में रविवार को भारी बारिश होने चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में बारिश हो भी रही है. पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी 27-28 मई को जबरदस्त बारिश हो सकती है. चक्रवात के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में पहुंचने पर 1.5 मीटर तक की तूफानी लहर के कारण निचले इलाकों में पानी भर जाने की आशंका है. मछुआरों को सोमवार सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.