Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

जन्माष्टमी पर करें मोर पंख के ये उपाय, होगी धन की वर्षा

67

 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भक्त गोपाल की सेवा करेंगे। जन्माष्टमी के दिन एक मोर पंख आपका भाग्य बदल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोर पंख में शुभ ऊर्जा होती है। मोर पंख भगवान कृष्ण के मुकुट पर रखा जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि घर में मोर पंख रखने से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। मान्यता है कि मोर पंख के प्रयोग से शनि का प्रकोप, राहु की दशा और वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

धन प्राप्ति के लिए कमरे की दक्षिण दीवार पर मोर पंख लटकाएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। वहीं, वैवाहिक सुख के लिए मोर पंख को शयनकक्ष में रखें।

अगर आप आर्थिक परेशानी में हैं तो जन्माष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर जाएं और मोर पंख चढ़ाएं। 40 दिन बाद मंदिर जाएं और उस पंख को घर लाकर तिजोरी में रख दें। भगवान कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहेगी।

अगर किसी ग्रह की खराब स्थिति आपकी आर्थिक समस्याओं का कारण बन रही है। तो उस ग्रह को शांत करने के लिए हाथ में एक मोर पंख लें। उस पर गंगा जल छिड़कें। उस फिर पंख को घर में किसी ऐसे स्थान पर रख दें। जहां से वह सबसे अच्छी तरह दिखाई दें।

अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले तकिए के नीचे एक मोर पंख रख लें। इससे बुरा स्वप्न आने बंद हो जाएंगे।

शनि के प्रकोप को शांत करने के लिए तीन मोर पंख लें। इन्हें काले धागे से एक साथ बांध लें। सुपारी चढ़ाएं और गंगाजल छिड़कें। फिर शनि मंत्र का 21 बार जाप करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.