Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमित शाह जी आप भी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे क्योंकि… केजरीवाल का पलटवार

46

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि 4 जून को मोदी सरकार जा रही रही है. उन्होंने कहा है कि कई लोगों ने सर्वे किया और उसके फाइंडिंग आने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि 4 जून को इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं. इंडिया गठबंधन देश को साफ-सुथरी और स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘कल अमित शाह जी दिल्ली आए थे और उन्होंने देश के लोगों व जनता को गाली दी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सपोर्टर पाकिस्तानी हैं. मैं पूछता हूं कि दिल्ली में 62 सीट देने वाले, पंजाब में 92 सीटें देने वाले, गुजरात में 5 सीट देने वाले और गोवा में 2 सीट देने वाले सभी लोग पाकिस्तानी हैं?’

दिल्ली सीएम ने कहा, ‘अमित शाह जी आपको प्रधानमंत्री जी ने अपना वारिस चुना है. अभी तो आप प्रधानमंत्री बने भी नहीं हैं और बनेंगे भी नहीं. कल योगी जी भी दिल्ली आए और उन्होंने मुझे गालियां दीं, जबकि आपके दुश्मन तो आपकी पार्टी में ही हैं. आपको यूपी से हटाने के लिए तैयारी चल रही है. मुझे गालियां देने से कोई फायदा नहीं है. 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. देश को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट करिए.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.