Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ... लुधियाना में तेज रफ्तार स्कूली बस का खौफनाक कहर: साइकिल से घर लौट रही छठी कक्षा की मासूम छात्रा को क... सोनीपत में दिल दहला देने वाला मामला: शादी के विरोध से नाराज बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत...

न गुरुग्राम, न बेंगलुरु… भारत का यह जिला है सबसे अमीर, ऐसा क्या है खास?

38

भारत में कई जिले लगातार आर्थिक प्रगति कर रहे हैं. ये जिले देश की जीडीपी में भी अहम योगदान देते हैं. इनमें से एक है तेलंगाना का रंगारेड्डी जिला, जिसने गुरुग्राम को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे अमीर जिला बना है. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के मुताबिक, रंगारेड्डी जिला प्रति व्यक्ति आय के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है.

रंगारेड्डी जिले की प्रति व्यक्ति जीडीपी 11.46 लाख रुपये आंकी गई है. यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि देश के विभिन्न हिस्सों में अब केवल पारंपरिक मेट्रो शहर ही नहीं, बल्कि नए क्षेत्र भी आर्थिक रूप से मज़बूत होकर उभर रहे हैं.

रंगारेड्डी कैसे बना सबसे अमीर?

रंगारेड्डी की इस कामयाबी का श्रेय मुख्य रूप से उसके डेवलप आईटी कॉरिडोर, विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी पार्क और मज़बूत फार्मा इंडस्ट्री को जाता है. हैदराबाद से सटे इस ज़िले में बड़े पैमाने पर आईटी कंपनियों और फार्मा दिग्गजों ने निवेश किया है. यहां मौजूद हाई-टेक सिटी और फार्मा हब ने हजारों लोगों को रोजगार दिया है.

तेजी से बढ़ते रोजगार अवसरों और निवेश ने इस क्षेत्र को न सिर्फ़ युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया है, बल्कि देश-विदेश से स्किल्ड प्रोफेशनल युवाओं को भी यहां खींचा है. टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर जैसे फ्यूचर सेंट्रीक सेक्टरों पर फोकस ने रंगारेड्डी को देश के आर्थिक मानचित्र पर सबसे आगे खड़ा कर दिया है.

गुरुग्राम और बेंगलुरु से कॉम्पिटिशन

हालांकि, रंगारेड्डी ने गुरुग्राम को पीछे छोड़ दिया है, मगर गुरुग्राम अब भी भारत में सूचना प्रौद्योगिकी, बिजनेस और स्टार्टअप इकोसिस्टम का अहम केंद्र है. दूसरी ओर, बेंगलुरु को देश की सिलिकॉन वैली कहा जाता है और वहां भी आईटी सेक्टर की पकड़ मज़बूत है. इन दोनों शहरों का इन्फ्रास्ट्रक्चर, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी और स्किल्ड वर्कफोर्स उन्हें भारत की आर्थिक धुरी बनाए हुए हैं. यानी भले ही रंगारेड्डी ने सबसे अमीर जिले का तमगा हासिल कर लिया हो, लेकिन गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसी जगहों से कॉम्पिटिशन लगातार बनी रहेगी. गुरुग्राम की प्रति व्यक्ति जीडीपी 9.05 लाख रुपये है, वहीं बेंगलुरु की प्रति व्यक्ति जीडीपी 8.93 लाख रुपये है.

रंगारेड्डी का शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि भारत के विकास की दिशा अब केवल चुनिंदा महानगरों तक सीमित नहीं है. आने वाले वर्षों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह जिला अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को कैसे बनाए रखता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.