Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ऑस्कर अवॉर्ड्स के बीच अचानक न्यूड होकर स्टेज पर पहुंचे जॉन सीना, वायरल हुआ वीडियो

50

 ऑस्कर अवार्ड समारोह हर बार किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, Oscar 2024 में दर्शक उस समय अचकित रह गए जब अचानक स्टेज पर  WWE के रेस्टलर और अभिनेता जॉन सीना (John Cena) न्यूड होकर माइक के आगे खड़े हए गए।  ऑस्कर अवॉर्ड्स के मंच पर जॉन सीना फिल्म पीके में आमिर खान की तरह बिना कपड़ों में नजर आए, जो समारोह का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा।

बता दें कि रेसलर से अभिनेता बने जान सीना को मेजबान जिमी किमेल ने एक सेगमेंट के लिए मंच पर बुलाया था जिसमें सीना को नग्न दिखना था, यह 1974 के ऑस्कर का संदर्भ था जब एक पुरुष स्ट्रीकर ने कार्यक्रम में बाधा डाली थी।

हालांकि, John Cena स्टेज पर आए और किमेल को बताया कि वो आखिरी मिनट पर सेगमेंट को आगे नहीं बढ़ने देंगे, जिसके बाद दर्शकों को लगातार हंसी-ठहाके लगाते देखा गया। जॉन धीरे-धीरे स्टेज पर आते हुए शरमा रहे हैं और माइक के पास आकर खड़े हो जाते हैं। जॉन सीना ने किमेल से कहा, ‘पुरुष शरीर कोई मज़ाक नहीं है।’ जिस पर होस्ट ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरा है।’

 जॉन सीना ऑस्कर 2024 के मंच पर एक बड़े लिफाफे के साथ धीरे-धीरे चलकर और अपनी बॉडी को छिपाते हुए आए। लेकिन फिर उन्हें थोड़ी सी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वह लिफाफा नहीं खोल सके। जॉन सीना ने कहा, ‘कॉस्ट्यूम, बहुत जरूरी हैं। शायद सबसे जरूरी चीज़ हैं।’ वो दरअसल बेस्ट कॉस्ट्यूम के नॉमिनेशन्स बताने आए थे। उसके बाद कुछ लोग आते हैं और उन्हें कपड़े से ढक देते हैं।

 बता दें कि ‘पुअर थिंग्स’ ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। हेयर और मेकअप, प्रोडक्शन डिजाइन और कॉस्ट्यूम के लिए लगातार दो जीत के साथ यह फिल्म उस रात की पहली मल्टीपल ऑस्कर विनर बन गई। तीन जीतों ने पहले ही योर्गोस लैंथिमोस की फिल्म के लिए इसे एक बड़ी रात बना दिया है और कई बड़े नॉमिनेशन्स आने वाले हैं, जिनमें उनके लिए बेस्ट डायरेक्शन और एम्मा स्टोन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.