Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

रंगपंचमी की गेर में विदेशी मेहमान भी होंगे शामिल, USA सहित कई देशों के एनआरआई ने करवाया रजिस्ट्रेशन

81

इंदौर। हर साल होली के बाद होने वाले इंदौर की रंगपंचमी की गेर में विदेशी मेहमान भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिसके लिए यूके, यूएसए सहित कई देशों के  60 एनआरआई ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस रंगपंचमी की गेर में अफ्रीकी देशों से भी प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। इस बार की गेर का प्रशासन लाइव प्रसारण करवाएगा और विदेश में रहने वाले इस लिंक को वहां के हर स्थानीय ग्रुप में शेयर करेंगे। इसके साथ ही विदेशियों के लिए इस बार गेर में अलग गाड़ी रहेगी।

वहीं बताया गया कि शनिवार 30 मार्च को निकलने वाली गेर में एक लाख से अधिक लोग शामिल होने की उम्मीद है। 60 एनआरआई ने अभी तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। सभी को विशेष रथ में सवार करके गेर में घुमाया जाएगा। इस साल इंदौर की गेर को 75 साल हो चुके हैं। जिसमें विदेशी मेहमानों के लिए अलग से रथ की व्यवस्था होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.