Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जबलपुर में धमाके से उड़ा गुलाल, फायर सिलिंडर से रंगों की बौछार

62

जबलपुर। शहर के विभिन्न स्थानों पर रविवार को देररात तक होलिका दहन का सिलसिला चलता रहा। होलिका दहन के बाद सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस बीच रंगों के पर्व होली को लेकर खास तैयारी रही। होली पर्व के रंगों से समूचा जिला सराबोर है। होली में रंग गुलाल की परंपरा में कंपनियों ने कुछ नए प्रयोग किए हैं। इस बार की होली चुनावी रंग में रंगी नजर आ रही है।

पिचकारी में नेताओं की फोटो नीचे डबल इंजन की सरकार लिखी

 

टैंक वाली पिचकारी के ऊपर भी नेताओं की फोटो लगी है, तो नीचे डबल इंजन की सरकार लिखी है। दुकानदारों ने बताया कि पहले लाल रंग का गुलाल ज्यादा बिकता था, लेकिन इस बार केसरिया रंग की बिक्री अधिक है। केसरिया रंग की टोपी और पगड़ी भी खूब बिक रही है। विभिन्न प्रकार के मुखौटे के साथ पार्टी वियर मुखाैटे भी रहे। रंगों के साथ हर्बल गुलाल की बिक्री अधिक हो रही है। समय के साथ होली खेलने का तरीका भी बदल गया है। होली में फायर सिलिंडर से गुलाल उड़ेगा। कलर फूल फाग स्प्रे की बिक्री ने भी जोर पकड़ा है। हर उम्र वर्ग में होली पर्व को लेकर उत्साह है। घर-घर पकवानों की महक आ रही है।

इस बार शहर व जिले में बड़े आकार की होलिका प्रतिमाओं की तादात ज्यादा देखने को मिली। नगर व जिले में 1200 से अधिक छोटी-बड़ी होलिकाएं रखी गई थीं। इनके दहन को लेकर क्षेत्रीय थाने का बल सक्रिय रहा।

 

बाजारों में हर ओर जमकर खरीदारी

 

रंग पर्व से ठीक एक दिन पहले रविवार को लोगों ने पूरे रविवार के साथ जमकर खरीदारी की। रंग-गुलाल और सफेद रंग की टी-शर्ट की मांग सर्वाधिक रही। इस बार सफेद रंग की टी-शर्ट व कुर्ते खूब बिके। मुख्य बाजार फुहारा सहित गोरखपुर में बाजारों में खूब भीड़ देखी गई। उपनगरीय क्षेत्र रांझी, गोकलपुर, अधारताल, गढ़ा में सुबह से बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही थी। दोपहर बाद भीड़ और बढ़ गई। रंग गुलाल के साथ पिचकारी की दुकान और होली की आकर्षक टी शर्ट व कुर्तें से सजी छोटी-छोटी गुमटियों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। खरीदारी की आपाधापी में लोग सब कुछ भूल आकर्षक मुखौटे भी खरीद रहे थे।

 

मुख्य बाजार में जाम के बीच उत्साह कम नहीं हुआ

 

फुहारा सहित उपनगरीय क्षेत्रों में खरीदरी के बीच दिनभर जाम के हालात देखने को मिले। गोरखपुर में लोग सड़कों पर ही अपने वाहन पार्क कर खरीदारी में मशगुल थे। फुहारे में बीच सड़क पर ग्रामीण अपनी दुकाने सजाएं बैठे थे जिस कारण भी जाम से लोग परेशान रहे। रंग गुलाल की छोटी-बड़ी दुकानों के सामने भीड़ के कारण भी अनेक जगह जाम से नजारे देखने को मिले।

 

वृंदावन की फूलों की होली

 

गुंजन कला सदन के तत्वावधान में होलिका दहन के पावन अवसर पर रविवार को वृंदावन की फूलों की होली व रसरंग महोत्सव का आयोजन शहीद स्मारक सभागार में किया गया। इस समारोह में नृत्य निर्देशक मोती शिवहरे एवं सारंग शिवहरे के निर्देशन में विविध मनमोहन नृत्यों के साथ राधा कृष्ण की नृत्यमय होली पर भी नृत्य का आयोजन किया गया।

 

होली पर्व पर भोजन वितरण

 

भक्ति में शक्ति का महापर्व होली जो हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर के प्रति विश्वास जब अटूट हो जाता है तो ईश्वर किसी भी स्थान में प्रकट होकर हमारी संसार की रक्षा करता है। ईश्वर की भक्ति और भक्त की भक्ति का महापर्व होली में मां सीता प्रसाद रोटी ग्रुप द्वारा साेमवार को जरूरतमंद व्यक्तियों को मां सीता प्रसाद रोटी भोजन प्रसाद का वितरण किया जाएगा। त्योहारों में प्रत्येक व्यक्ति के मन में खुशी हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर भोजन प्रसाद वितरण।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.