Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उमरिया के ताला गांव में घुसा जंगली हाथी, कई वृक्षों को किया तहस-नहस

43

उमरिया। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे एक जंगली हाथी ताला गांव में घुस गया। इस जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हालांकि जंगली हाथी के हमले में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी ताला के जंगल से निकलकर रात में ताला गांव पहुंच गया। मुख्य मार्ग के किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास लगे एक कटहल के पेड़ को उखाड़कर हाथी ने गिरा दिया। इस पेड़ पर सैंकड़ों की संख्या में कटहल लगी हुई थी जिन्हें हाथी ने खा लिया जिससे उसका पेट भर गया और वह कुछ ही देर में शांत भी हो गया। हालांकि कटहल का पेड़ उखाड़ने से पहले वह काफी भूखा लग रहा था और उसने कई अन्य पेड़ों को भी तहस-नहस कर दिया था।

लोगों ने बनाया वीडियो

 

जंगल हाथी जब गांव में उत्पात मचा रहा था तब गांव के युवकों ने उसका वीडियो भी बनाया। पेट्रोल पंप के पास जब हाथी कटहल का पेड़ उखाड़ रहा था उस दौरान पास के घर की छत पर खड़े लोगों ने उसका वीडियो बनाया। इस वीडियो में हाथी कटहल के पेड़ को जोर-जोर से इस तरह हिला रहा है कि लगता है जैसे तूफान आ गया हो। हाथी कहीं घर को नुकसान न पहुंचा दे इस भय से छत पर खड़े लोग उसकी दिशा में टॉर्च से रोशनी मार रहे थे जिसे देखकर हाथी दूसरी दिशा में चला गया। हालांकि हाथी काफी देर तक ताला गांव में बना रहा और आधी रात के करीब वापस जंगल की दिशा में लौट गया।

 

भयभीत हुए गांव के लोग

जंगली हाथी के इस तरह गांव में घुस आने से गांव के लोगों में दहशत फैल गई थी। गांव के लोग पूरी सतर्कता के साथ अपने घरों में छिपे हुए थे। खास तौर से मुख्य मार्ग के आसपास के लोगों का दहशत से बुरा हाल था। इसी मार्ग पर कई छोटे और मध्यम दर्जे के रिसार्ट भी हैं जहां भी हाथी के आ जाने की खबर से दहशत साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि जंगली हाथी के ताला गांव में जा जाने की खबर मिलने के बाद वन अमला सतर्क हो गया था और लोगों को भी सतर्क किया जा रहा था। बांधवगढ़ में पिछले छह साल से जमे 60 से ज्यादा जंगली हाथियों में से कई हाथी ताला क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिनमें से एक हाथी शुक्रवार की रात ताला पहुंच गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.