Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते दौड़ते बेहोश होकर गिरा 17 साल का युवक, मौत

34

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक 17 साल के युवक की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई। युवक हर रोज की तरह ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिरा। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला जिले की भनपुरी स्थित स्पेस जिम का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

रायपुर के राहांगडाले भनपुरी के धनलक्ष्मी नगर में रहने वाला 17 साल का सत्यम मूल रूप से मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है। वह बुधवार को रोजाना की तरह सुबह जिम करने पहुंचा था। जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ रहा था, इसी बीच बेहोश होकर अचानक गिर गया। सत्यम के गिरते ही जिम में अफरातफरी मच गई उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सत्यम के  मौत के कारणों की पता नहीं चल पाया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।

घटना के बाद परिजन सत्यम का अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी रवाना हो गए हैं। सत्यम के पिता सुभाष राहांगडाले मसाला बेचने का काम करते हैं। दो बेटों में सत्यम बड़ा लड़का था। हाल ही में उसने दसवीं पास की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.