Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

वन विभाग के प्रयासों का असर, गर्मी में आबादी क्षेत्र में नहीं आ रहे जानवर, जंगलों में बनाए जलकुंड

60

इंदौर। मई का आधा महीने निकल चुका है। गर्मी इन दिनों अपने चरम पर पहुंच चुकी है। भीषण गर्मी पड़ने से पारा 40 डिग्री को छूने लगा है। जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल आते है। मगर इस बार यह स्थिति नहीं बनी है, क्योंकि वन विभाग ने जानवरों का ध्यान रखते हुए जंगल में पानी की व्यवस्था की है।

इंदौर वनमंडल में आने वाली चारों रेंज में छोटे-छोटे जल कुंड बनाए हैं। करीब पंद्रह वॉटर सोर्स वन कर्मियों ने तैयार किए है। जहां इनमें टैंकरों से पानी भरा जाता है। जबकि कुछ कुंड में ग्रामीण पानी भरते है।

यहां की पानी की व्‍यवस्‍था

तापमान बढ़ते ही वन्य प्राणियों में पानी की कमी तेजी से होती है। कई बार हिरण-चीतल और मोर की मौत डिहाइड्रेशन की वजह से हो जाती है। वहीं जंगलों में पानी की कमी होने पर सियार-लकड़बग्घे और तेंदुए भटकते हुए गांवों की की तरफ रुख कर लेते हैं। इसके चलते जानवरों के हमले के किस्से भी सुनने में आते है। मगर इंदौर वनमंडल में इस बार जंगल में वॉटर सोर्स यानी छोटे-छोटे जल कुंड बनाए हैं। ये इंदौर, चोरल और मानपुर रेंज में सबसे ज्यादा बने है। जबकि महू में एक्का-दुक्का स्थानों पर पानी की व्यवस्था की गई है।

प्राकृतिक जल स्रोतों की कर रहे सफाई

 

अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में नाहरा झाबुआ, कजलीगढ़, तिंछा, चोरल में आशापुरा, उमठ, मानपुर में यशवंत नगर, कनेरिया सहित अन्य वनक्षेत्र में वॉटर सोर्स बनाए है। वन परिक्षेत्र में सीमित दूरियों में गड्ढों में साफ पानी उपलब्ध होने से हिरण भटककर जंगल से बाहर नहीं जाएंगे। जल कुंड के माध्यम से पानी की आपूर्ति जंगल के प्राकृतिक जल स्रोतों से कर रहे है। डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि जंगल में जहां भी प्राकृतिक जल स्रोत है। उनकी सफाई करवाई जा रही है। साथ ही छोटे-छोटे वॉटर सोर्स बनाए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.