Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी पर धोखाधड़ी का आरोप, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बुलवाकर नहीं किया भुगतान

38

उज्जैन। निरंजनी अखाड़े से निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने जयपुर की एक हर्बल कंपनी से आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार कराए थे। खास बात यह थी कि मंदाकिनी ने सभी उत्पाद स्वयं के नाम पर थे और पैकिंग पर फोटो भी प्रिंट करा रखा था। उन्होंने उत्पाद तो ले लिए लेकिन कंपनी को रुपये नहीं चुकाए।

कंपनी के मालिक संदीप शर्मा ने बताया वे थर्ड पार्टी के लिए हर्बल उत्पाद बनाते हैं। कोई भी व्यक्ति उनसे उत्पाद बनवा सकता है। आर्डर मिलने पर उनके द्वारा आयुर्वेदिक जेल, ज्यूस, शैंपू, साबुन सहित अन्य उत्पादों का निर्माण किया जाता है। सन 2022 में साध्वी मंदाकिनी ने उनसे संपर्क किया और उनके लिए हर्बल उत्पाद बनाने की बात की।

कई बार साध्‍वी से किया संपर्क

 

संदीप शर्मा ने करीब 1 लाख 75 हजार रुपये की लागत से कुछ उत्पाद तैयार कर उज्जैन भेज दिए। इन उत्पादों पर मंदाकिनी का नाम व फोटो भी अंकित की गई थी। बाद में मंदाकिनी ने उसका भुगतान नहीं किया। इस बीच कई बार उन्होंने साध्वी से संपर्क भी किया, लेकिन बात नहीं बनी।

व्हाट्सएप पर भेजेंगे शिकायत

 

शर्मा ने बताया कि मुझे जानकारी मिली कि मंदाकिनी पर ठगी के आरोप लग रहे हैं, इस पर मैंने महंत रविंदपुरी जी से फोन पर चर्चा की। उन्होंने सूचना सही होने की जानकारी दी। मामले में मैं रविंद्रपुरीजी महाराज को व्हाट्सएप पर शिकायत भेजूंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.