Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आधी रात को IGNTU के छात्रों ने कुलपति के बंगले का किया घेराव, लगाये मुर्दाबाद के नारे

28

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में छात्रों का गुस्सा छात्रावास में पीने का पानी, साफ सफाई और कई दिनों से बिजली नहीं होने पर फूट पड़ा। जिस पर छात्रों ने गुरुवार की मध्य रात्रि कुलपति के बंगले का घेराव कर विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।

जिले में आंधी तूफान की वजह से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में दो दिनों से बिजली नहीं है। बिजली कटौती की वजह से हॉस्टल में पीने का पानी भी नहीं हैं। जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी से आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार- शुक्रवार की रात 2.30 बजे कुलपति बंगले का घेराव करते हुए छात्रों ने आरोप लगाए की विश्वविद्यालय में जनरेटर होने के बाद भी वह बंद पड़े हुए दो दिनों से हॉस्टल में पानी, बिजली की व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं किए जा रहा हैं। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि तेज आंधी तूफान की वजह से विश्वविद्यालय की बिजली की बंद हो जाती हैं। विश्वविद्यालय में जनरेटर होने के बाद भी उसे चालू नहीं किए जाता था। जिससे पानी, बिजली आदि की समस्या उत्पन्न होती थी। लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से जनरेटर चालू करने की बात कही गई, लेकिन उसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। जिससे आधी रात को विश्वविद्यालय के कुलपति के बंगले का घेराव किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.