Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जहाज में उठी आग की लपटें, नौसेना ने एयर ऑपरेशन को दिया अंजाम, लोगों को ऐसे बचाया

9

समुद्र में आग की चपेट में आए कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 के बचाव अभियान के तहत, भारतीय नौसेना ने 13 जून को एयर ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के दौरान नौसेना ने INS गरुड़ा, कोच्चि से उड़ान भरकर सी किंग हेलीकॉप्टर के जरिए सेलबेज टीम को सीधे जलते हुए जहाज पर उतारा.

खराब मौसम, तेज लहरों और जहाज पर आग के बावजूद हेलीकॉप्टर से टीम को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया. टीम ने टगबोट ऑफशोर वॉरियर से जहाज को जोड़ने के लिए टोइंग कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किया. इसके बाद हेलीकॉप्टर ने टीम को सुरक्षित वापस निकाल भी लिया. इस समय भारतीय नौसेना का जहाज INS शारदा और MV ट्राइटन लिबर्टी जहाज इंडियन कोस्ट गार्ड और अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ मिलकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं.

ताइवान सरकार ने जताया आभार

इसी के बाद ताइवान सरकार ने सिंगापुर के व्यापारिक जहाज एमवी वान हाई 503 से चालक दल के सदस्यों को बचाने में उनके ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल को धन्यवाद कहा है. जहाज पर केरल तट पर आग लग गई थी.एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में, भारत में ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा, ताइवान सरकार भारतीय नौसेना और तट रक्षक की ओर से वान हाई 503 को दिए गए बचाव अभियान के लिए आभारी है. हम कामना करते हैं कि लापता चालक दल के सदस्य सुरक्षित लौट आएं और जो घायल हुए हैं वो जल्द ही ठीक हो जाएं.

4 लोग लापता

जहाज पर 22 क्रू मेंबर सवार थे. इन 22 सदस्यों में से 18 को बचाया जा चुका है. वहीं, अभी भी 4 लोग लापता हैं. साथ ही कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं. यह घटना केरल के अझिक्कल तट से लगभग 44 समुद्री मील दूर हुई. विस्फोट के बाद, जहाज में आग की लपटें उठने लगी. व्यापारी जहाज माल ले जा रहा था और इसमें 8 चीनी, 6 ताइवानी, 6 म्यांमारी और 3 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे.

चीनी दूतावास ने भी जताया भारत का आभार

भारत में चीनी दूतावास ने भी भारतीय अधिकारियों की ओर से समय पर सहायता पहुंचाने के लिए और बचाव ऑपरेशन शुरू करने के लिए सराहना की. दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने एक्स पर लिखा, हमारा आभार भारतीय नौसेना और मुंबई तट रक्षक को. हम जो लोग अभी भी गायब हैं उनके जल्द मिलने और घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना आग पर काबू पाने और लापता चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए कोशिश कर रहे हैं. खोज एवं बचाव अभियान जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.