Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज

43

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन की चर्चा जोरों-शोरों के साथ हो रही है. फिल्म की शूटिंग का काम भी तेजी से चल रहा है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा कई और सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में करीना कपूर भी दमदार किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने सिंघम अगेन में अपने स्क्रीन स्पेस को लेकर खुलकर बात की.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, करीना कपूर खान ने अपने बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बात की और कुछ मजेदार बातें भी सभी के साथ शेयर की. बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत के दौरान करीना ने सिंघम अगेन की स्टोरी और फिल्म में अपने किरदार का खुलासा किया. करीना ने कहा, “फिल्म में इमोशन, एक्शन है और उससे भी ऊपर, मेरी एक प्यारी भूमिका है जो फिल्म का अहम हिस्सा है.”

अपनी बात को पूरा करते हुए करीना कपूर खान ने आगे कहा कि, ”भले ही आप एवेंजर्स जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को देखें, वहां हमेशा एक इमोशनल कनेक्शन होता है. सिंघम अगेन में इमोशन्स हैं जो मेरे किरदार से आते हैं, इसलिए खासतौर पर दर्शकों के लिए, मुझे इस फिल्म में देखना एक एक्टर के तौर पर पूरी तरह से 360-डिग्री का मोड़ होगा.”

इसके अलावा करीना ने फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के साथ अपने स्क्रीन स्पेस को लेकर भी बात की. करीना ने कहा कि “मुझे यकीन है कि ये फिल्म का हैरान करने वाला हिस्सा होने वाला है. जिसे आप लोगों को देखना ही होगा. लेकिन हां, ये शानदार कलाकार हैं. और मुझे लगता है कि हम सभी को एक साथ लाने के लिए रोहित शेट्टी से बेहतर कोई नहीं है.” बता दें, हाल ही में रोहित शेट्टी ने फिल्म के सेट से दीपिका पादुकोण की नई तस्वीर भी शेयर की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.