Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

छत्तीसगढ़ – ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामान बरामद..

33

छत्तीसगढ़ के हाथीगांव रिजर्व फॉरेस्ट में एक नक्सली समूह के कैंपिंग के बारे में जानकारी के आधार पर, रायघर पी.एस के हाथीगांव रिजर्व फॉरेस्ट में 2 एसओजी टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। सर्चिंग के दौरान छिपे नक्सलियों की तरफ से लगातार फायरिंग होने लगी। जिसका जवाब टीम ने दिया। जिसके चलते एक नक्सली की मौत हो गई।

आपको बता दें कि गरीबा गांव की सीमा से लगे ओडिशा के हाथी गांव रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में नक्सली के कैंप की सूचना ओडिशा पुलिस को मिली थी, जिसके बाद नवरंगपुर जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की दो कंपनी इस ऑपरेशन के लिए निकली और गोलीबारी में एक नक्सली की मौत हो गई है।

बाकी के नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि नक्सली को आत्मसमर्पण के लिए भी कहा गया था लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी थी पुलिस को नक्सलियों के डेरे से 10 बैटरी, 6 टिफिन बम और कई दैनिक उपयोगी सामान मिला है। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू की थी, जिसके बाद जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। पुलिस को चार जिंदा कारतूस एक बंडल बिजली के तार 10 बैटरी सहित वर्दी, दवा समेत किराना का सामान भी मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.