Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

बुढ़ापे के सहारे के लिए अनाथ आश्रम से लिया गोद…उसी बेटे ने मां की हत्या कर बाथरुम में दफनाया…

40

बुढ़ापे के सहारे के लिए जिसे अनाथ आश्रम से गोद लाई थी उसी ने उतारा मौत के घाट…दिल को दहला देने वाली यह कहानी है श्योपुर के कोतवाली थाना की जहां एक गोद लिए बेटे ने अपनी मां को मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं शव को सीढ़ियों के नीचे बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफनाय दिया। खास बात यह कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाला हत्यारा बेटा 12 वीं कक्षा का मेधावी छात्र भी रहा है। जो 89 प्रतिशत अंक लेकर पास हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे कॉलोनी निवासी भुवनेंद्र पचौरी (65) और उनकी पत्नी उषा देवी (63) के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अनाथ आश्रम से 20 साल पहले दीपक को गोद लिया था। उस समय दीपक 3 साल का था। साल 2015 में भुवनेंद्र नौकरी से रिटायर हो गए और 2016 में हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। तब से दीपक मां उषा साथ रह रहा था। लेकिन मां-बेटे के संबंध अच्छे नहीं थी। दोनों में कम ही बनती थी इसलिए दीपक दिल्ली चला गया था। अभी कुछ दिन पहले ही दीपक लौटा था और संपत्ति को लेकर मां की हत्या कर दी।

एसपी श्योपुर अभिषेक आनंद ने बताया कि दीपक ने 6 मई को मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। लेकिन पूछताछ में दीपक पर शक गहराता चला गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी बेटे दीपक ने पूरी घटना का राज उगल दिया।

बताया जा रहा है कि पैसों और संपत्ति को लेकर उनमें अकसर विवाद रहता था। 4 दिन पहले दीपक दिल्ली से लौटकर आया था। उसे शेयर मार्केट में 15-16 लाख रुपए का घाटा पड़ा था। मां के नाम पर मकान था और करीब 30 लाख की एफडी थी। दीपक की नजर मां के पैसों पर थी उस दिन भी मां से पैसे मांगने पर विवाद हुआ। उसने गुस्से में मां के सिर पर कुछ भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी और शव को घर में दफना दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.