Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

‘गुलाम की वकालत कर रहे मोमिन खुद हैं क्रिमिनल, चल रहे कई केस…’, सीमा हैदर का दावा

37

प्रेमी की खातिर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अब पहले पति के वकील पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सीमा हैदर ने गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक पर सनातन धर्म की छवि खराब करने का आरोप लगाया है. सीमा का कहना है कि मोमिन के खिलाफ कई अदालतों में क्रिमिनल केस पेंडिंग हैं. कहा कि बार काउंसिल पंजाब हरियाणा ने 4 जून 2022 को मोमिन मलिक की वकालत के लाइसेंस और आईडी कार्ड जमा करवाने का आदेश दिया था. लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया. वो वकालत के पेशे का दुरुपयोग कर रहे हैं.

सीमा हैदर ने कहा कि हरियाणा के रहने वाले एडवोकेट मोमिन मालिक पर कार्यवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने पत्र लिखा है. पानीपत SP को भी पत्र लिखा गया है. मोमिन मालिक पर कई आपराधिक मामले दर्ज होने का आरोप सीमा हैदर ने लगाया. इसी के साथ सीमा ने कहा कि मोमिन मालिक पर पाकिस्तानी लोगों को आपने घर पनाह देने और दुश्मन देश पाकिस्तान के लोगों से संपर्क में रहने का भी आरोप लगा है.

सचिन और सीमा के वकील एपी सिंह ने भी वकील मोमिन मलिक को लेकर कई आरोप लगाए. कहा कि वो सीमा-सचिन के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग करते हैं. सनातन धर्म का अपमान करते हैं. जिस वकील के खिलाफ मकान कब्जे, जमीन कब्जे से लेकर कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, वो वकालत के पेशे को बदनाम कर रहे हैं. कोर्ट के आदेशों को भी वो नहीं मान रहे. जो कि बहुत ही गलत है.

10 जून को भारत आएगा गुलाम

बता दें, गुलाम हैदर ने वकील मोमिन मलिक के जरिए सीमा-सचिन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. जिसे लेकर नोएडा की सूरजपुर कोर्ट ने सुनवाई के लिए गुलाम हैदर को 10 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. गुलाम का आरोप है कि सीमा से उसका तलाक नहीं हुआ है. तो कैसे सचिन उसे अपनी पत्नी बता सकता है. वकील मोमिन मलिक ने कहा कि गुलाम के साथ धोखाधड़ी हुई है. इसके लिए सीमा-सचिन और एपी सिंह को तीन-तीन साल की जेल की सजा हो सकती है.

क्या कहा गुलाम हैदर ने?

उधर, पाकिस्तान से गुलाम ने भी इसे लेकर वीडियो शेयर किया. कहा, ‘मैं बहुत जल्दी ही भारत आ रहा हूं. अपने बच्चों की वापसी के लिए लड़ाई लड़ने के साथ-साथ सीमा ने जो झूठ बोला है, उसको भी बेनकाब करूंगा. सीमा ने अपने साथ मारपीट से लेकर खर्च ना देने जैसे तमाम इल्जाम मेरे ऊपर लगाए हैं. मैं सीमा को कह देना चाहता हूं कि अदालत के सामने जब हम दोनों अपनी-अपनी बात रखेंगे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. मेरे पास तमाम ऐसे सबूत हैं, जो भारत की अदालतों के सामने तुम्हारी सच्चाई जाहिर कर देंगे और दुनिया देखेगी कि तुम एक खराब पत्नी ही नहीं बुरी मां भी हो.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.