Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ...

आखिर कब थमेगा कोटा में आत्महत्याओं का मामला? फिर एक छात्र ने किया सुसाइड

26

राजस्थान के कोटा में देशभर से छात्र-छात्राएं कंपटीशन की तैयारी करने आते हैं, लेकिन कोटा में आत्महत्या की घटनाएं थमती हुई नजर नहीं आ रही हैं. मंगलवार को एक और छात्र यहां फांसी के फंदे से लटक गया. जानकारी के मुताबिक छात्र कोटा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. छात्र ने सुसाइड नोट में यह कदम उठाने के लिए अपने पिता से माफी मांगी. मृतक धौलपुर का रहने वाला है.

कोटा में रहकर छात्र नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. जनवरी से अप्रैल तक चार महीने गुजरने के दौरान ये दसवीं आत्महत्या का मामला है जो कोटा में सामने आया है. अगर छात्र-छात्राएं इसी तरह से आत्महत्या करते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब कोटा कोचिंग सेंटर केवल नाम का रह जाएगा. अभी तक के आंकड़ों के अनुसार जितने भी सुसाइड कोटा शहर में हुए, उनकी किसी भी कोचिंग संस्था ने कभी जिम्मेदारी नहीं ली. जिम्मेदारी लेने की बात तो बहुत दूर अधिकारियों से ये भी नहीं बताया जाता है, की छात्र कौन सी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहे थे.

कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

इसी बीच थाना जवाहर नगर के अंतर्गत एक हॉस्टल में दोपहर को फिर एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया. कल एक छात्रा ने आत्महत्या की थी और इस बात को अभी 24 घंटे भी नहीं गुजरे की एक और आत्महत्या का मामला सामने आ गया. जानकारी के मुताबिक, छात्र ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है. मृतक छात्र की पहचान धौलपुर निवासी भरत के रूप में हुई है, जो कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. छात्र तलवंडी इलाके में हॉस्टल में रह रहा था. सूचना पर जवाहर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है. अभी तक की जांच में सामने आया की छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

दो दिन में दूसरा सुसाइड

कोटा में पिछले दो दिन के अंदर नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने सुसाइड किया है. एक दिन पहले ही हरियाणा के रोहतक निवासी सुमित ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. सुमित का 5 मई को नीट का एग्जाम था. आज फिर से नीट की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली. वहीं पुलिस को छात्र के कमरे से एक नोट मिला है जिसके अंदर उसने अपने पापा से माफी मांगते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की बात लिखी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.