Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द

35

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरीचौरा थाने में एक महिला अचानक पहुंच गई. इसके बाद महिला पुलिस के सामने बिलख-बिलख कर रोने लगी. ऐसा देख अधिकारी भी हैरान रह गए. अधिकारियों ने महिला को समझाया तो उसने आपबीती बताई. विवाहिता ने अफसरों से गुहार लगाते हुए कहा है कि मेरे पति परदेश गए और वहां से मेरी सौतन लाए हैं. ऐसे में मैं अब क्या करूं. यही नहीं, ससुराल के लोग शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित भी कर रहे हैं. एक अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है.

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी नीलम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले रामप्रवेश से हुई थी. ससुराल आने के बाद से यहां के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, लेकिन इस समय पति का व्यवहार सही था. कुछ समय बाद पति बाहर नौकरी करने के लिए चले गए और अक्सर बातचीत करते थे. मेरे खर्चे के लिए अक्सर मेरे मायके पैसे भेज देते थे, ताकि मेरे ससुराल वालों को इसकी जानकारी न होने पाए. फिर मैं वहां से पैसे मंगा लेती थी. उनके अच्छे व्यवहार के सहारे ही मैं ससुराल में रह रही थी. सभी लोग भले ही मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं, लेकिन मेरा पति मुझे मानता है. नौकरी से एक- दो बार वापस आए तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इधर दो साल से उनका व्यवहार बदल गया था.

पति ने कर ली है दूसरी शादी

महिला के मुताबिक, ससुराल के गांव के लोगों ने बता रहे थे कि पति का किसी महिला से चक्कर चल रहा है और वह उससे दूसरी शादी करने वाले हैं. मुझे गांव वालों की इन बातों पर थोड़ा भी विश्वास नहीं हुआ. देखते- देखते उनका व्यवहार बदलने लगा, इसके बाद मुझे भी शक होने लगा कि गांव वालों की बात कहीं सच ना हो जाए. शक सच साबित हुआ और जब वह घर आए तो मेरी सौतन को साथ लेकर आ गए हैं. मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि जिनके सहारे मेरा जीवन कटना था अब सौतन के आ जाने से कैसे कटेगा.

महिला ने रोते हुए पुलिस को बताया कि ससुराल के लोग पहले से ही प्रताड़ित कर रहे थे. ऐसे में मेरा जीवन मुश्किल हो गया है. हमारे हिंदू रीति रिवाज व संविधान में एक पत्नी का ही विधान है. बावजूद इसके मेरे पति ने मेरे रहते हुए ही दूसरी से शादी कर उसे मेरे ही घर में रख दिया है. मेरा विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सभी शुभचिंतकों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुआ था. पति जब से सौतन को लेकर आए हैं तब से मुझे काफी प्रताड़ित भी कर रहे हैं. ऐसे में मेरा रहना मुश्किल हो गया है. पुलिस ने पिरितावकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर पर चौरीचौरा थाने में फिलहाल पति राम प्रवेश, ससुर लाल बहादुर, सास धनावती देवी व ननद दीपा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में कुछ और साक्ष्य व तथ्य मिलने पर धाराओं में वृद्धि कर विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.