Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

शराब घोटाले के शिकंजे में AAP, इडी दफ्तर पहुंचे विधायक दुर्गेश पाठक, होगी पूछताछ

28

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कथित शराब घोटाला मामले में सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई नेता ईडी के निशाने पर हैं. अब एक और नेता इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. शराब घोटाला के मामले में ईडी ने दुर्गेश पाठक को पूछताछ के लिए समन भेजा. पाठक दोपहर 2 बजे ईडी के दफ्तर पहुंच गए.

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से भी ईडी पूछताछ कर रही है. इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय विभव कुमार और दुर्गेश पाठक से पहले भी पूछताछ कर चुका है. खबर है कि ईडी ने दुर्गेश पाठक का फोन जब्त कर लिया है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया.

‘ईडी और बीजेपी का राजनीतिक गठबंधन’

इस बीच आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का बयान सामने आया है. उन्होंने बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. आतिशी का कहना है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए साजिश कर रही है. मंत्री ने कहा कि ईडी और बीजेपी का राजनीतिक गठबंधन है. बीजेपी ईडी के जरिए किसी भी कीमत पर AAP पार्टी के नेताओं को चुनाव प्रचार से दूर करना चाहती है.

ईडी के शिकंजे में दुर्गेश पाठक

मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब दुर्गेश पाठक पर अब ईडी के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला मामले में उनका भा नाम सामने आ रहा है. जिसको लेकर ईडी दुर्गेश पाठक से पूछताछ करने जा रही है.आपको बता दें कि दुर्गेश पाठक दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक हैं. वो पार्टी के पुराने नेताओं में शुमार हैं जो शुरूआत के दिनों से ही पार्टी से जुड़े थे. इसके साथ ही वो गोवा चुनाव में पार्टी के इंचार्ज भी थे.

शराब घोटाला आम आदमी पार्टी के लिए गले की फांस बनता जा रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. वहींपार्टी के सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था हालांकि कुछ दिन पहले ही संजय सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया है.मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी मेम खासी नाराजगी है. पार्टी के नेता लगातार ईडी की कार्रवाइई पर सवाल उठा रहे हैं. पार्टी का आरोप है कि ईडी बीजेपी के इशारों पर काम कर रही है. ईडी का मकसद केजरीवाल की छवी को खराब करना है और दिल्ली की सत्ता से पार्टी को हर हाल में बेदखल करना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.