Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बिहार: चचेरी बहन ने ही बॉयफ्रेंड से कराई थी 1 लाख की लूट, खुलासा हुआ तो हैरान रह गई पुलिस

35

बिहार के मुजफ्फरपुर में खरीदारी करने जा रही चचेरी बहनों से लूट का हैरतंगेज खुलासा हुआ है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि पीड़ित युवती की चचेरी बहन ने ही अपने बॉयफ्रेंड के जरिए अंजाम दिया है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से महज 48 घंटे के अंदर ना केवल वारदात का खुलासा कर दिया है, बल्कि आरोपी युवती और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट भी कर लिया है. पुलिस का दावा है कि अपनी तरह का जिले में यह इकलौता मामला है, जिसमें कोई अपने ही परिवार की युवती वारदात की लाइनर बनी है.

यह वारदात मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र में रामपुर दयाल का है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती परवीन अहमद की शादी शुक्रवार को ही होनी है. उसका परिवार चूंकि असम में रहता है, इसलिए उसके पिता ने शादी के खर्चे के लिए यहां अपनी जमीन बेची थी. दो दिन पहले परवीन को शादी के लिए खरीदारी करनी थी. इसके लिए उसने अपने पिता से एक लाख रुपये लिए थे और अपनी सहेली अंगूरी को बाजार चलने के लिए कहा. अंगूरी परवीन की चचेरी बहन भी है. पुलिस के मुताबिक अंगूरी को जैसे ही पता चला कि परवीन एक लाख रुपये लेकर बाजार जा रही तो उसने तुरंत लूट की साजिश रच दी.

वारदात की मास्टरमाइंड निकली बहन

इसके बाद अंगूरी ने अपने बॉयफ्रेंड सुबोध को पूरी योजना समझाते हुए चचेरी बहन परवीन के साथ लूट करने के लिए तैयार किया. कहा कि वारदात में सफल होने पर दोनों भाग कर शादी कर लेंगे. सुबोध भी उसके झांसे में आ गया और जैसे ही पीड़िता चचेरी बहन अंगूरी के साथ ई-रिक्शा बैठकर बाजार की ओर चली, इस वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस के मुताबिक दिखावे के लिए उस समय लूटेरों से संघर्ष भी किया था. यही नहीं, जब शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो भी वह गुमराह करती रही. आखिर में सभी तथ्य सामने आने के बाद उसने वारदात को कबूल लिया है.

ऐसे खुला मामला

पीड़िता परवीन अहमद की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान हुमेन इंटेलिजेंस से कोई लिंक नहीं मिला तो पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस खंगालना शुरू किया. इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक व्यक्ति से अंगूरी लगातार फोन पर संपर्क में थी. वारदात के वक्त वह व्यक्ति भी घटना स्थल पर था, लेकिन वारदात के बाद उसकी लोकेशन बदल गई. इससे पुलिस को शक हुआ और फिर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी सुबोध और उसके दोस्त दिलीप को दबोच लिया. उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि इस वारदात में वह मोहरा भर है, वारदात की साजिश तो अंगूरी ने रची थी. इसके बाद पुलिस ने अंगूरी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 70 हजार रुपये बरामद कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.