Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...

बदलेगा दिल्ली-NCR का मौसम, तेज गर्मी से मिलने वाली है राहत

48

मार्च खत्म होते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. दिन के समय का पारा 30 डिग्री के पार जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर वालों को थोड़ी राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार की रात हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. इसलिए दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है. दिन के समय तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 3 अप्रैल यानी बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है. दिन के समय बादल भी छाए रह सकते हैं. रात के समय बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

शुक्रवार को भी हल्की बारिश का अनुमान

गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है. दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

बिहार के इन जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी

होली खत्म होते ही बिहार के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में गर्म हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. गया का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

देश के इन राज्यों में चलेगी हीटवेव

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह 5 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में हीटवेव की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने बताया कि 3 से 5 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है. इसमें 4 और 5 अप्रैल को झारखंड और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव चलेगी. इसके साथ ही 2 से 5 अप्रैल के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में और 1 और 2 अप्रैल को तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी.

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में लू का सबसे अधिक प्रभाव

सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग ने अप्रैल में मध्य भारत के कई इलाकों, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के आसपास के इलाकों में इसकी भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में लू का सबसे बुरा प्रभाव पड़ेगा.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. 1-3 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है. 2 से 5 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.