Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महिला ने 3500 रुपये में बुक की बेंगलुरु की फ्लाइट, घर पहुंचने के लिए Uber को चुकाए 2000 रु.

24

आईटी हब बेंगलुरु अपने अजब-गजब किस्सों से देश को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ता. अब कुछ ऐसा पीक बेंगलुरु मोमेंट वायरल हुआ है, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया है. हुआ यूं कि एक महिला ने सस्ती दर पर पुणे से बेंगलुरु की फ्लाइट बुक की. लेकिन उसकी खुशियों पर तब पानी फिर गया, जब उसने बेंगलुरु एयरपोर्ट से घर तक के लिए उबर कैब बुक की. क्योंकि, किराया इतना ज्यादा था कि देखकर ही महिला के तोते उड़ गए.

मनस्वी शर्मा नाम की यह महिला इतनी हैरान हुई कि उन्होंने पूरा मामला एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर कर दिया. उन्होंने एक्स यूजर्स को बताया कि पुणे से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट टिकट की कीमत 3500 रुपये थी. लेकिन वे तब चौंक गईं, जब उन्होंने बेंगलुरु एयरपोर्ट से घर तक उबर टैक्सी किराए के बीच केवल डेढ़ हजार का अंतर पाया. मनस्वी ने उबर इंडिया को टैग करके किराए का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.

मनस्वी ने 1 अप्रैल को ये ट्वीट किया था, जिसे अब तक 9.7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किया है. कई यूजर्स का मानना है कि ऐप आधारित टैक्सी का किराया अनुचित रूप से अधिक हो गया है. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि अब स्विच करने का वक्त आ गया है.

एक यूजर ने कमेंट किया है, मैं तो कैब की जगह बस प्रिफर कराता हूं. सेफ जर्नी के साथ सस्ता भी है. वहीं, दूसरे का कहना है, स्क्रीनशॉट देखकर पता चल रहा है कि कैब की बुकिंग आधी रात को हुई है. कैब सर्विस आमतौर पर रात के वक्त अतिरिक्त शुल्क लेती हैं. तब सर्ज प्राइसिंग एक्टिव रहती है.

एक अन्य यूजर ने सुझाव देते हुए लिखा है कि अगर आप एयरपोर्ट की सीमा से बाहर आकर पिकअप चुनेंगे, तो किराया 30 से 50 फीसदी कम हो सकता है. मैंने भी यह ट्रिक अपनाई है, आप भी चाहें तो इसे आजमा सकते हैं. यूजर के मुताबिक, अधिकांश यात्री इसी जरा सी गलती की वजह से जरूरत से अधिक भुगतान कर बैठते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.