Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

Delhi Police बनकर लड़की को जालसाज ने किया कॉल, फिर जो हुआ देख आप भी कहेंगे- ‘दीदी’ ने तो गजब़ कर दिया

84

अगर आपने फौरन पैसे नहीं जमा किए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस तरह की धमकी देकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाले स्कैम दुर्भाग्य से बहुत आम हो गए हैं. ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणजीत कौर के साथ हुआ, जब जालसाजों ने उनसे पैसे ऐंठने के लिए पुलिस अधिकारी बनकर कॉल किया. लेकिन चरणजीत ने उन्हें जिस अंदाज में हैंडल किया, वो काबिले-तारीफ है. कोई दूसरा ऐसे कबूतरबाजों के झांसे में न आए, उन्होंने जागरूक करने के इरादे से घटना से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे ठग को मजा चखाती हुई नजर आती हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में चरणजीत को कोई कॉल करता हुआ दिख रहा है. शख्स की डीपी में दो पुलिसर्मियों की तस्वीर भी देखी जा सकती है. जाहिर है, पुलिस की तस्वीर देखकर ही कई लोग डर जाते हैं. लेकिन चरणजीत ने कुछ ही सेकंड में भांप लिया कि सामने वाला शख्स जालसाज हैं. फिर उसकी ऐसी खैर ली कि पूछिए ही मत.

कॉलर ने खुद को दिल्ली पुलिस में होने का दावा किया. इसके बाद लड़की से कहा, हमने आपकी बहन चरणजीत कौर को एक मंत्री के बेटे को ब्लैकमेल करने के आरोप में अरेस्ट किया है. इसके बाद वह बहन को छुड़ाने के लिए 30 हजार रुपये की डिमांड करता है. लेकिन कॉलर को अंदाजा नहीं था कि वह जिसे अरेस्ट करने की बात कर रहा है, वो खुद कॉल पर बात कर रही है. फिर क्या था. चरणजीत ने उसे अपने अंदाज में ऐसी खरी खोटी सुनाई कि सुनकर नेटिजन्स भी गदगद हो गए. उन्होंने कॉलर से कहा, मैं वही हूं जिसकी आप बात कर रहे हैं. आगे जो हुआ, वो अब आप खुद देख लीजिए.

चरणजीत ने वीडियो शेयर कर लिखा है, मुझे इस तरह की धोखाधड़ के बारे में पहले से पता था इसलिए मैं उनके झांसे में आने से बच गई. लेकिन कोई और ऐसे स्कैम का शिकार न बने, इसलिए इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें. पोस्ट को अब तक लगभग ढाई लाख लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि ढेरों यूजर्स ने कमेंट किया है.

एक यूजर ने कमेंट किया है, लहजे से तो पाकिस्तानी लग रहा था स्कैमर. वहीं, दूसरे का कहना है, लास्ट में आपने जो लताड़ा है वो जोरदार लगा दीदी. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, एक थप्पड़ मारूंगी… मैं चरणजीत बात कर रही हूं. ये वाला जोरदार था दीदी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.