Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फरीदाबाद में धनतेरस की रात कार पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सिंगापुर से लौटे शख्स की लाइसेंसी पिस्ट... चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ...

पहले शराब पिलाई, गला रेता, फिर गोलियां दागी… पड़ोसियों ने बेरहमी से किया कत्ल

47

पूरे देश ने होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम में मनाया. हर जगह रंग-गुलाल उड़ा और लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर और गले लगाकर सारे गिले शिकवे दूर किए और प्रेम का संदेश देते हुए त्योहार मनाया. लेकिन झारखंड के एक गांव में गिले-शिकवे मिटाकर गले लगाने वाले इस त्योहार पर एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. पहले उसका गला रेता गया और फिर भी मन ना भरा तो उसपर गोलियां चलाईं गईं.

होली के मौके पर झारखंड के पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में होली के अवसर पर आपसी भाईचारे को बढ़ाने के बजाय, रिश्ते में भाई लगने वाले गोतिया के लोगों ने ही मनोज चौधरी नाम के युवक की बर्बरता से हत्या कर दी. पहले से रचे गए षड्यंत्र के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

पहले रेता गला, फिर चलाईं गोलियां

पहले उसके परिवार के रिश्तेदारों ने होली की रात युवक को जमकर शराब पिलाई. मनोज के शराब पीने के बाद आरोपियों ने पहले धारदार हथियार से बेरहमी से उसका गला रेता, फिर भी उनका मन नहीं भरा तो इसके बाद उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इधर मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर चैनपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने मनोज चौधरी हत्याकांड मामले को लेकर छानबीन में शुरू कर दी है. हत्याकांड में संलिप्त कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

मनोज का अपने चचेरे भाइयों के साथ था विवाद

बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले यानी रविवार को मनोज का अपने ही चचेरे भाइयों के साथ विवाद हुआ था. इसी विवाद से नाराज होकर उसके रिश्तेदारों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. कहा जा रहा है कि शराब के नशे में धुत होने पर धारदार हथियार से मनोज की गर्दन के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया गया. इससे भी जब मन नहीं भरा तो ताबड़तोड़ गोलियां मार कर उसे मौत की नींद सुला दिया गया. जानकारी ये भी है कि मृतक मनोज चौधरी भी एक अपराधी किस्म का व्यक्ति था और उसके खिलाफ थाने में कई मामले भी दर्ज हैं. फिलहाल इस घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है और जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.