Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ये टीवी एक्टर बनेगा लक्ष्मण!

27

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ लंबे वक्त से चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. तो साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखने वाली हैं. पिक्चर को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं. पहले कहा गया कि रावण का रोल साउथ सुपरस्टार यश करने वाले हैं. जबकि, हनुमान के लिए सनी देओल को साइन किया जा चुका है. बीते दिनों पता लगा ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. फिल्म में अबतक सिर्फ राम और सीता फाइनल किए गए हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि, राम नवमी के मौके पर फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो जाएगा. साथ ही इसकी कास्ट का खुलासा भी. लेकिन नितेश तिवारी की तरफ से कोई भी जानकारी अबतक सामने नहीं आई. फिल्म पर काम शुरू हो चुका है. रणबीर कपूर ने इसके लिए कई लुक टेस्ट भी दिए हैं. यहां तक कहा जा रहा है कि, फिल्म किसी पचड़े में फंस रही है. इसी बीच लक्ष्मण के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट मिला है.

कुछ वक्त पहले खबरें आईं थी कि, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार ऑफर हुआ था. ऐसा पता लगा था कि, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. इसकी वजह थी- उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स. जिसपर वो पहले से काम कर रहे थे. हालांकि, अब इस रोल के लिए टीवी एक्टर को फाइनल किया गया है.

कौन बनेगा रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण?

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर अबतक कई बड़े-बड़े अपडेट सामने आ चुके हैं. ऐसा पता लगा है कि, 750 करोड़ रुपये के बजट में फिल्म को बनाया जा रहा है. ये तीन पार्ट में आएगी. पहले पार्ट में सिर्फ सीता हरण तक की कहानी दिखाई जाएगी. खैर, इसी बीच फिल्म में टीवी के ‘जमाई राजा’ की एंट्री होने की बातें सामने आ रही है. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा सकते हैं. हालांकि, एक्टर की तरफ से कोई जानकारी अबतक नहीं दी गई है. लेकिन इस खबर को सुनने के बाद उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना न रहा.

‘जमाई राजा’ के नाम से पॉपुलर रवि दुबे ने टीवी पर कई हिट शोज दिए हैं. शानदार एक्टर होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं. उन्हें खास पहचान टीवी शो ‘जमाई राजा’ से ही मिली थी. वो इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं कुछ वक्त पहले वेब सीरीज में भी नजर आए थे. लेकिन फिल्मों में खास सफलता हासिल नहीं हो पाई. खैर, फैन्स को मेकर्स के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.