Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

बॉयफ्रेंड संग महिला मना रही थी रंगरेलियां, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक; दो बच्चों को लेकर गई युवक के साथ

48

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है. गुलरिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है. उसका पति हैदराबाद में नौकरी करता है. महिला का बॉयफ्रेंड उससे अक्सर मिलने आता था. बीती रात पड़ोसियों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. जब इसकी सूचना पति को फोन पर मिली तो उसने मोबाइल पर ही तलाक, तलाक, तलाक बोल दिया.

गांव वालों ने बताया कि महिला गांव पर अपनी आठ वर्षीय बेटी व तीन साल के बेटे के साथ रहती है. एक युवक काफी दिनों से महिला से मिलने आता था. पूछने पर महिला उस युवक को अपने रिश्ते का भाई बताती थी. महिला का पति हैदराबाद में नौकरी करता है. उसका पति कुछ दिन पहले जब गांव आया तो लोगों ने उसे बताया कि एक युवक अक्सर तुम्हारे घर पर आता है. तुम्हारी पत्नी उसे अपना रिश्तेदार बताती है.

जैसे ही बॉयफ्रेंड घर में घुसा, गांव वालों ने बंद की कुंडी

महिला का पति ऐसे किसी रिश्तेदार से अनजान था, तो उसने जब अपनी पत्नी से पूछताछ की तो घर में कलह शुरू हो गई. ऐसे में पति फिर हैदराबाद नौकरी पर चला गया. मंगलवार को वही युवक फिर महिला के घर पर आया. इस बार पड़ोस के लोग भी सतर्क रहे. जैसे ही देर शाम को युवक महिला के घर घुसा वैसे ही गांव वालों ने बाहर से कुंडी बंद कर दी.

पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

साथ ही इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों एक साथ मिले. बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे. ऐसे में गांव वालों ने इसकी सूचना महिला के पति को मोबाइल पर दी. बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी की पकड़े जाने की सूचना पर पति काफी नाराज हुआ और फोन पर ही तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोल दिया.

बच्चों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ गई महिला

इसके बाद महिला अपने बॉयफ्रेंड की साथ जाने की जिद पर अड़ गई. नाराज पति ने भी फोन पर ही उसको घर से जाने की अनुमति दे दी. पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ कुशीनगर के रहने वाले बॉयफ्रेंड हसनैन के साथ चली गई.

इस संबंध में सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया महिला को फोन पर तलाक देने की किसी ने शिकायत नहीं की है. महिला के बॉयफ्रेंड के साथ जाने की भी मुझे सूचना नहीं है. हां, रात में डायल 112 पर फोन आया था, तो पुलिस मौके पर गई थी और समझाकर वापस आ गई थी. इस मामले पर कोई शिकायत मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.