Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पीली साड़ी पहन प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या में बेटी और पति संग किए राम लला के दर्शन, देखें Video

36

बाॅलीवुड से हाॅलीवुड अभिनेत्री बनीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या में हैं। उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी थीं। तीनों को सुरक्षा घेरे में अयोध्या हवाई अड्डे पर उनकी कार तक ले जाया गया। जिसके बाद उन्होंने राम लला के दर्शन किए।

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के दौरान प्रियंका पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मालती गुलाबी रंग में मनमोहक लग रही थी। निक ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए कुर्ता पहना था।

बता दें कि  22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होने पर एक्ट्रेस शहर में नहीं थे। जिसके बाग अब जब वह भारत वापिस लौटीं तो राम लला का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंची।  प्रियंका, निक और मालती की कई अंदरूनी तस्वीरें मंदिर के पुजारी प्रदीप दास द्वारा पोस्ट की गईं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, पति और गायक निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी जोनास ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की।

राम मंदिर का उद्घाटन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। इस समारोह में अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और कई अन्य बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस बीच, प्रियंका चोपड़ा 15 मार्च को मालती के साथ मुंबई पहुंचीं। वह सबसे पहले बुल्गारी कार्यक्रम में शामिल हुईं और बाद में प्राइम वीडियो की रिलीज़ सूची का हिस्सा बनीं। कथित तौर पर, अभिनेता होली तक भारत में रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.