Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हिमाचल की बारिश से पंजाब में हाहाकार, पढ़ अब तक की पूरी Report

20

हिमाचल में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति को और अधिक डरावना बना दिया है। पंजाब का कोई भी जिला इस समय बाढ़ के प्रकोप से अछूता नहीं है। राज्य सरकार पंजाब को प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त राज्य घोषित कर चुका है, क्योंकि सभी 23 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि पंजाब के सभी जिलों के शहर बाढ़ से सुरक्षित रहे, लेकिन गांवों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।

सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर चारों मिलकर इस समय पंजाब के गांवों को टापुओं में तब्दील कर चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब में अभी तक 4 लाख एकड़ से अधिक एरिया में फसल बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो चुकी है और 1400 गांव बाढ़ में डूब चुके है। भाखड़ा डैम खतरे के निशान से महज 1.45 फुट दूर था और बी.बी.एम.बी. की तकनीकी कमेटी के आदेशों पर भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 8 फुट तक खोल कर 75,000 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इसके बाद नंगल डैम के 18 फ्लड गेट सहित सभी 48 गेट खोल दिए गए।

पहले से उफान पर चल रहे सतलुज ने ओवर फ्लो होकर नंदल के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। बी.बी.एम.बी. और पंजाब सरकार के अनुसार बुधवार को भाखड़ा डैम का जलस्तर 1677.84 फुट पर था। डैम से 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ गया। पौंग डैम का जलस्तर बुधवार को एक बार फिर 1394.47 फुट पर पहुंच गया। पौंग डैम में बुधवार को 1,60,183 क्यूसेक पानी की आमद हुई और डैम के फ्लड गेट से 99,985 क्यूसिक पानी छोड़ा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.