Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत... अयोध्या दौरे पर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राम मंदिर में माथा टेकने की तारीख तय— राजनीतिक हलचल त... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,...

सावन में मटन, नवरात्र में मछली…तेजस्वी यादव के लंच पर बीजेपी का वार

76

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजस्वी हेलीकॉप्टर में ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं. आरजेडी नेता का कहना है कि चुनावी मौसम में उन्हें खाना खाने के लिए बस 10-15 मिनट ही मिलते हैं. दोनों नेता लंच में रोटी और मछली खाते दिखे. तेजस्वी का यह भी कहना है कि भीषण गर्मी के कारण वह अपने साथ पीने के लिए तरबूज का जूस और सत्तू लेकर आते हैं.

नवरात्र में मछली खाने पर बीजेपी ने तेजस्वी पर निशाना साधा है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, ‘कुछ लोग खुद को सनातन का बेटा बताते हैं लेकिन सनातन के मूल्यों को स्वीकार नहीं कर पाते. मुझे खाने से कोई आपत्ति नहीं है. आदतें, लेकिन आप नवरात्रि में मछली खाने का वीडियो पोस्ट करके जो दिखाना चाहते हैं, वह तुष्टिकरण की राजनीति है, किसी को अपने धर्म, मूल्यों, राष्ट्र और समाज पर गर्व होना चाहिए लेकिन उन्हें नीचा दिखाना धर्मनिरपेक्षता का मतलब नहीं है.’ विजय सिन्हा ने आगे कहा कि तेजस्वी सिर्फ वोट के लिए सावन में मटन और नवरात्रि में मछली खाते हैं. ये लोग धर्म का अपमान करते हैं.

गिरिराज ने बताया चुनावी सनातनी

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे सनातन का अपमान बताया और कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं. गिरिराज सिंह ने कहा, तेजस्वी यादव ‘चुनावी सनातनी’ हैं. वे सनातन का मुखौटा पहनकर तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं. बता दें कि नवरात्रि के दौरान अधिकांश हिंदू नौ दिनों के त्योहार के दौरान प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन खाने से बचते हैं. हालांकि बता दें कि तेजस्वी ने ये वीडियो 8 अप्रैल को शेयर किया था. नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से हुई है.

उधर मुकेश सहनी की बात करें तो वह पहले एनडीए के साथ थे. पिछले महीने वह बिहार में विपक्षी महागठबंधन में फिर से शामिल हो गए. साहनी के नेतृत्व वाली वीआईपी गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.