Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

पिता की गोद से थर्ड फ्लोर से नीचे गिरा बच्चा, मॉल के एस्केलेटर पर दिल दहला देने वाला हादसा

57

छत्तीसगढ़ के शहर रायपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। ये मामला एक मॉल का है यहां एस्कलेटर पर चढ़ने के दौरान पिता की गोद से मासूम बच्चा फिसल गया। बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रायपुर के एक मॉल की है। यहां एक परिवार शॉपिंग करने पहुंचा था। पिता अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर मॉल की तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। तभी वहां मौजूद सभी लोग एक्सलेटर पर चढ़ रहे थे, तभी उसी वक्त पिता के हाथ से बच्चा फिसल गया और वह मॉल की तीसरी मंजिल से 40 फीट नीचे जा गिरा।

उस समय बच्चे के पिता अपने साथ खड़े दूसरे बच्चे का हाथ पकड़कर उसे संभाल रहे थे, उसी दौरान उनका दूसरा बच्चा हाथ से फिसल गया। बच्चा जैसे ही नीचे जा गिरा, तुरंत परिजन रोते-चीखते मॉल से नीचे उतरे और बच्चे को उठाकर आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

#बच्चों को लेकर #मॉल जाने वाले रहे #सावधान#chhattisgarh #Raipur #पंडरी #citycenter #mall में मंगलवार को तीसरे मंजिल से एक साल का बच्चा गोद से फिसलकर नीचे गिरा। मौके पर ही मौत।
अपील बच्चो को लेकर घूमने जा रहे हैं तो सावधानी बरते।#हादसा pic.twitter.com/OE2yhJNKzP

— Pramod Kumar (@pramod_kumar7) March 19, 2024

घटना की जानकारी मिलते ही मॉल पहुंची पुलिस
इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मॉल में पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बच्चे के नीचे गिरने की इस घटना से पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। यह पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। मॉल में मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस दर्दनाक हादसे को देखा तो उनका दिल दहल गया। यह घटना मंगलवार रात की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.