Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...

नरसिंहपुर के बरघटिया चेक पोस्ट पर ऑन ड्यूटी आरक्षक को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

52

नरसिंहपु: बरघटिया चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान नरसिंहपुर पुलिस के एक आरक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक क्रमांक 403 चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी वर्तमान पदस्थापन थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर में पदस्थ थे, जो कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये वर्तमान में डोंगरगांव बरघटिया चेक पोस्ट पर तैनात थे। 20 अप्रैल की रात्रि 11.45 बजे, ट्रक द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था। घटना में घायल होने पर चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी को इलाज के लिए तत्काल जबलपुर भेजा गया।

आरक्षक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया तत्काल अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुचे एवं घटना के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों द्वारा आरक्षक की जान बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

जबलपुर निवासी मृतक चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी का शव उनके गृह ग्राम सुन्दरादेही लाया गया। जहां दिवंगत आरक्षक का अंतिम संस्कार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुये एवं उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किये, साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हे हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.