Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पुलिया से घाटी में गिरा हार्वेस्‍टर, 3 लोगों की मौत, एक घायल

31

जबलपुर। जबलपुर-कुंडम बघराजी मार्ग के करनपुरा में एक हार्वेस्टर पुलिया से नीचे घाटी में गिर गया। हार्वेस्टर में तीन से अधिक लोग सवार थे। इसमें से तीनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति हार्वेस्टर के नीचे दब गया था जिसे किसी तरह रेस्क्यू करके निकाला गया। वह बुरी तरह घायल था।

पुलिस को घायल व्यक्ति ने बताया कि हरियाणा निवासी चार लोग हार्वेस्टर में थे । पुलिस को आशंका है कि अन्य लोग भी हार्वेस्टर में सवार थे जिसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही है।

कुंडम थाना क्षेत्र की पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कर शुरू किया । मौके पर क्रेन, जेसीबी और हाइड्रा की मदद से पहाड़ से नीचे गिरे हार्वेस्टर को निकालने का काम किया जा रहा है।

एडिशनल एसपी प्रदीप शिंदे ने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे कुंडम से बघराजी डैम के करणपुरा पुल के पास घाटी वाले इलाके में यह हादसा हुआ। सड़क से नीचे हार्वेस्टर गिर गया। पुलिस हार्वेस्टर को उलट-पुलट कर यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके नीचे कोई और व्यक्ति तो नहीं दबा हुआ है।

इनकी हो गई मौत- हार्वेस्टर पलटने से एक व्यक्ति सुखवीर सिंह पिता चतरा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी श्याम गढ करनाल को जीवित निकालकर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं अजय सिंह पिता सुख वीर सिंह , उम्र 25 वर्ष, निवासी श्यामगढ़, करनाल, पप्पू सिंह ,उम्र 25 वर्ष ,निवासी- श्यामगढ़, करनाल , खूब सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी- बीना की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दुर्घटना में मृत तीनों व्यक्तियों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.