Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन...

3 बच्चों की मां पर चढ़ा प्यार का खुमार, जिस प्रेमी संग भागी उसी ने काट दिया गला

44

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका का गला काट कर हत्या कर दी है. महिला की पहचान पंजाब के जालंधर स्थित दानामंडी के पास रहने वाली पूनम पत्नी छोटे लाल के रूप में हुई है. पूनम हाल ही में अपने अपने बच्चे और पति को छोड़ कर प्रेमी रोहताश के संग भाग गई थी. वहीं कुछ दिन तक प्रेमी के साथ बिजनौर में रहने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसके प्रेमी ने अपने जीजा समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

बिजनौर पुलिस के मुताबिक पूनम का शव 10 मार्च को मिला था. शव से धड़ गायब था. पुलिस ने मैन्यूअल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मामले की जांच करते हुए शव की पहचान कराई. इसके बाद पुलिस टीम जालंधर पहुंची तो पता चला कि पूनम कुछ दिन पहले ही अपने तीन बच्चों और पति को छोड़ कर रोहताश नामक युवक के साथ भाग गई थी. पता चला कि रोहताश और पूनम का पति छोटेलाल एक साथ दालमंडी में नौकरी करते थे. वहां रोहताश ने अपना फर्जी पता बताया था. ऐसे में ढूंढने पर भी उसका पता ठिकाना नहीं मिला.

पुलिस ने बनवाया आरोपी का स्कैच

जालंधर दालमंडी में कई लोगों से पूछताछ के बाद बिजनौर पुलिस ने आरोपी रोहताश का स्कैच तैयार करा लिया था. फिर इस स्कैच के आधार पर बिजनौर में जांच शुरू की गई. इसी दौरान पता चला कि 10 मार्च की सुबह छह बजे दो लोग एक महिला को बाइक पर बैठाकर सबलपुर बीतरो के जंगल की ओर ले जाते देखे गए. इनमें से एक की पहचान रोहताश के रूप में हुई. वहीं दूसरा उसका जीजा था. पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों ने जंगल में पूनम की गला घोंट कर हत्या कर दी.

पहचान छिपाने के लिए धड़ से अलग कर दिया सिर

इतने में वहां पहुंचे रोहताश के पिता रघुवीर पहचान छिपाने के लिए पूनम के सिर को काट कर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने सिर को पॉलीथिन में लपेटकर मालन नदी के पुल के नीचे गड्डे में दबाया और मौके से फरार हो गए. इस वारदात की सारी कड़ियां जुड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी रोहताश और रघुवीर को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.