Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

“उन लोगों ने ट्रोल किया, लेकिन मेरा ही फायदा हुआ”, पूजा भट्ट ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

47

पूजा भट्ट प्राइम वीडियो पर आने वाली उनकी वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. इस सीरीज से पहले भी पूजा डिजिटल दुनिया में अपना कमाल दिखा चुकीं है. साल 2023 में पूजा भट्ट सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. इस शो में एल्विश यादव और मनीषा रानी जैसे कंटेस्टेंट ने कई बार उन्हें ‘प्रिंसिपल’ कहते हुए ट्रोल करने की भी कोशिश की थी.

पूजा भट्ट ने कहा,”दरअसल बिग बॉस से पहले ही मैंने ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ साइन की थी और फिर मैंने रियलिटी शो किया. बिग बॉस के घर में और घर से बाहर मुझे कुछ लोगों ने प्रिंसिपल कहा. मुझे याद है कि एक टास्क हुआ था जहां हमें सब को इग्नोर करना था. तब दो लोगों ने मुझे ये कहा था कि हम स्कूल खोलना चाहते हैं और आपको स्कूल की प्रिंसिपल बनाएंगे. आप ‘टैटू वाली’ प्रिंसिपल बनेंगी. उनकी बातें सुनकर मैं बहुत खुश हो रही थी. क्योंकि मन ही मन में मैंने सोच लिया था कि मैं नित्या को बोल दूंगी कि देखो मैंने अब से आपका प्रमोशन करना शुरू कर दिया है.”

आगे पूजा भट्ट बोलीं, “दरअसल ये किरदार जब मुझे ऑफर हुआ था, तब मैं थोड़ी कन्फ्यूज थी. ऐसे लग रहा था कि एक बैकबेंचर को ‘प्रिंसिपल’ बना दिया गया है. लेकिन बिग बॉस के बाद मुझमें वो विश्वास था कि अनीता वर्मा (पूजा भट्ट के किरदार का नाम) का जादू ओटीटी पर चलने वाला है. जब भी शो में मुझे घर के प्रिंसिपल का टैग दिया गया, मेरा आत्मविश्वास और बढ़ता गया. ये ट्रोलिंग मुझे पसंद आई. क्योंकि इन ट्रोलर्स की वजह मेरी वो इमेज पहले से ही बन गई है, जो इस सीरीज में लोगों को देखने को मिलने वाली है.” ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ 16 मार्च 2024 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.