Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर इंदौर के नए कमिश्नर दीपक सिंह ने किया पदभार ग्रहण

21

इंदौर। शहर के नवागत संभागायुक्त दीपक सिंह ने सुबह करीब 11 बजे पदभार ग्रहण किया। दीपक सिंह इंदौर में मालसिंह भराड़िया का स्थान लेंगे। इसके पूर्व दीपक सिंह ने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए और पूजन किया।

संभागायुक्त आज ही नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और इंदौर विकास प्राधिकरण जाकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने कमिश्नर ऑफ़िस पहुंचकर नवागत संभागायुक्त दीपक सिंह से सौजन्य भेंट की।

पदभार ग्रहण करने के बाद दीपक सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराना है। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो और लोगों को इसके लिए भटकना न पड़े यह उनकी प्राथमिकता में होगा। इंदौर संभाग में जहां इंदौर शहर देश में सबसे स्वच्छ शहर और औद्योगिक राजधानी है। वहीं दूसरी ओर इंदौर से जुड़े बहुत से जिले अनुसूचित जाति व जनजाति के के ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इन दोनों के बीच समन्वय बैठाते हुए कैसे बेहतर काम करें इस पर हम ध्यान देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.