Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्रेटर नोएडा में 100 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, खाना खाते ही होने लगीं उल्टियां और पेट दर्द

30

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल में खाना खाने से 100 से ज्यादा छात्रों की तबीयत खराब हो गई. सभी छात्रों को ग्रेनो स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद कई छात्रों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. डॉक्टरों ने मानें तो छात्रों को फूड पॉइजनिंग हुई है. वहीं, इस मामले में यूपी के गृह विभाग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है.

दरअसल, शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा के कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड लॉ कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे कई छात्र अचानक से उल्टियां करने लगे. तो कईयों को पेट दर्द की शिकायत हुई. जिसके बाद पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. छात्रों को तबीयत खराब होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ छात्रों का इलाज करके उन्बें डिस्चार्ज कर दिया गया. तो वहीं ,कुछ का इलाज अभी जारी है.

इसके अलावा एपीजे कॉलेज के छात्र भी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं. अब तक 12 से अधिक एपीजे कॉलेज के छात्र ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, जिनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि 50 छात्र कैलाश अस्पताल में और 30 से अधिक छात्र जिम्म्स अस्पताल में भर्ती हैं. साथ ही वैक्सन और यथार्थ अस्पताल में भी छात्र भर्ती हैं. छात्रों का आरोप है कि अभी तक कॉलेज और हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. छात्रों के परिजनों में इसे लेकर भारी नाराजगी है.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड हॉस्टल का है. यहां छात्रों को हॉस्टल में खराब खाना परोसा गया था. छात्रों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर छात्रों का उपचार चल रहा है. छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई आरोप लगाए हैं. पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है. फूड विभाग को इस मामले की जानकारी दे दी गई है.

इस मामले में कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि प्रकरण थाना नॉलेज पार्क पुलिस के संज्ञान में है. 8 मार्च की शाम को करीब 76 छात्रों को व्रत के लिये बना भोजन खाया गया था. जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया. उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. सभी छात्रों की हालत फिलहाल ठीक है. थाना नॉलेज पार्क पुलिस मामले की अच्छे से जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.