Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राहुल गांधी ने फिर दोहराया जातिगत सर्वे का राग, कहा कांग्रेस की सरकार बनी तो उठाएंगे दो ऐतिहासिक कदम

39

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से जातिगत जनगणना का मुद्दा दोहराया है. वे आए दिन बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरते रहते हैं. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी अगर वाकई ओबीसी समुदाय या दलितों के हितों को लेकर सोच रही है तो उसे जातिगत जनगणना करानी चाहिए. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने जातिगत सर्वे को लेकर फिर से बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X) पर सवाल पूछते हुए कहा है कि क्या हमने कभी सोचा है कि गरीब कौन हैं? कितने हैं और किस स्थिति में है? क्या इन सभी की गिनती ज़रूरी नहीं?

बिहार के जातिगत सर्वे का किया जिक्र

उन्होंने बिहार में हुई जातिगत सर्वे का जिक्र भी किया है. कहा है कि बिहार के जातिगत गिनती से पता चला कि गरीब आबादी के 88% लोग दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से आते हैं. आपको बता दें कि 2023 में यह मुद्दा खासा चर्चा का विषय रहा था, रिपोर्ट के मुताबिक, अब बिहार की आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है. इनमें हिंदू समुदाय की आबादी 81.9%, मुस्लिम की आबादी 17.7%, ईसाई 0.05%, सिख- 0.01%, बौद्ध 0.08%, जैन 0.0096% और अन्य धर्म के लोगों की आबादी 0.12% है. नए आकंड़ों के मुताबिक, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति अन्य पिछड़ा वर्ग मिलाकर कुल आबादी का 63 फीसदी है.

कांग्रेस करेगी जातिगत गिनती-आर्थिक मैपिंग

राहुल का कहना है कि बिहार से आए आंकड़े देश की असली तस्वीर की एक छोटी सी झलक मात्र हैं. हमें अंदाज़ा तक नहीं है कि देश की गरीब आबादी किस हाल में जी रही है. इसी के साथ राहुल गांधी ने एलान किया है कि कांग्रेस पार्टी दो ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही हैं. पहला है जातिगत गिनती और दूसरा है आर्थिक मैपिंग. राहुल का दावा है कि इन दोनों के आधार पर 50% की आरक्षण सीमा को उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा.

राहुल का मानना है कि यह कदम देश का X-Ray कर सभी को सही आरक्षण, हक़ और हिस्सेदारी दिलाएगा. इससे न सिर्फ गरीब के लिए सही नीतियां और योजनाएं बनाई जा सकेंगी बल्कि उन्हें पढ़ाई, कमाई और दवाई के संघर्ष से उबार कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा भी जा सकेगा. उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा है कि, ”इसलिए उठो, जागो और अपनी आवाज़ उठाओ, जातिगत गिनती तुम्हारा हक़ है और यही तुम्हें मुश्किलों के अंधेरों से निकाल कर उजालों की ओर ले जाएगी. गिनती करो हमारा नारा है, क्योंकि गिनती न्याय की पहली सीढ़ी है”.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.