Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में ट्रिपल तलाक का मामला, पत्नी को तलाक तलाक तलाक बोलकर पति हुआ फरार

33

इंदौर: इंदौर में फिर एक बार ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। जहां महिला को उसके पति ने विवाद करते हुए तीन बार तलाक कह कर फरार हो गया जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। 2 साल पहले भी महिला द्वारा उसके पति की शिकायत पुलिस से की गई थी। जिस पर पति ने हमेशा साथ रहने का कह कर समझौता कर लिया था और अब एक बार फिर साथ रहते ही पति ने ट्रिपल तलाक़ दे दिया। मामले में पुलिस ने तीन तलाक अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली 20 वर्ष की महिला ने शिकायत की और बताया कि वह रात में वह घर में काम कर रही थी कि तभी उसका पति आया और पुराने प्रकरण को लेकर विवाद करने लगा और तीन बार तलाक तलाक तलाक बोला। इसके बाद पीड़िता अपने मायके में आ गई। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद थाने युवती परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंची।

बता दें कि 2 वर्ष पूर्व भी पत्नी द्वारा न्यायालय में केस लगाया गया था जिसको लेकर पति द्वारा पीड़िता से समझौता कर पीड़िता को 2023 में घर लेकर आ गया था और अच्छे से रख रहा था लेकिन फिर एक बार इस प्रकरण को लेकर विवाद किया और तीन बार तलाक बोल कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पीड़िता के बताएं अनुसार प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। बता दे इंदौर में ट्रिपल तलाक़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ट्रिपल तलाक़ के मामले सामने आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.