Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा… मरने के बाद भी दो लोगों को दे गया नई जिंदगी

48

इंदौर : इंदौर में अंगदान के लिए एक बार फिर से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस अंगदान के बाद कई लोगों को नया जीवनदान मिला है। दरअसल अयोध्या धार्मिक यात्रा पर पैदल निकले देवास जिले के रहने वाले युवक देवांग का सांची में रोड हादसे के दौरान ब्रेन हेमरेज हो गया था जिसे इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद युवक को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने अपने बेटे के अंगदान करने का निर्णय लिया और मुस्कान ग्रुप द्वारा बॉम्बे हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल के लिए 53 वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

परिजनों का कहना है कि मेरे बेटे के अंग से किसी की नई जिंदगी मिलेगी। डॉक्टर के अनुसार देवांग जोशी को जन्म से ही शरीर में एक किडनी थी जो बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती 42 वर्षीय महिला मरीज को प्रत्यारोपित की जा रही है और लीवर चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित की जाएगी। 21 वर्षीय युवक अपनी मौत के बाद भी दो लोगों को नई जिंदगी दे गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.