Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ... छठ पूजा 2026: अर्घ्य देते समय और पूजा के दौरान जरूर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप

नाइट क्लब अग्निकांड में 4 अरेस्ट! जाँच की सुई पंचायत की तरफ घूमी? सरपंच से हुई लंबी पूछताछ, लाइसेंसिंग में क्या हुई थी गड़बड़ी?

35

गोवा अरपोरा नाइट क्लब में हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोवा पुलिस ने अरपोरा नाइट क्लब के जनरल मैनेजर और 3 स्टाफ समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई क्लब स्टाफ के अलावा अरपोरा नाओ पंचायत के सरपंच तक पहुंची है, सरपंच को 2023 में नाइटक्लब परिसर के लिए ट्रेड लाइसेंस जारी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गोवा सरकार के तत्कालीन सरपंच समेत तीन सीनियर अधिकारियों को 2023 में नाइट क्लब को शुरू करने की इजाजत देने में उनकी भूमिका के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

नॉर्थ गोवा में पार्टी करने वालों से भरा ये नाइटक्लब आधी रात के आसपास मौत का जाल बन गया और भीषण आग ने इसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें पांच टूरिस्ट समेत 25 लोगों की जान चली गई. जांच में सरकारी अधिकारियों की लापरवाही और नियमों को लागू करने में ढिलाई जैसी गैर-कानूनी बातें भी सामने आईं हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी कर सकती है.

नाइट क्लब में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाइट क्लब ने आग से बचाव के लिए सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया था. वहीं फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं, क्योंकि पीड़ित ग्राउंड फ्लोर और किचन में फंस गए थे.

फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के एक सीनियर अधिकारी ने PTI को बताया कि पतली गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत हुई और पानी के टैंकरों को घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर पार्क करना पड़ा. इससे आग पर काबू पाना एक मुश्किल काम हो गया.

किस-किस पर हुई कार्रवाई

प्रमोद सावंत ने बताया कि क्लब के चीफ जनरल मैनेजर, राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मालिकों में सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा और इवेंट ऑर्गेनाइजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.