Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मिर्जापुर में 6 लेन पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास, 1702 करोड़ की लागत से गंगा में बनेगा ब्रिज

39

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 1 मार्च को मिर्जापुर में शिवपुर विंध्याचल के पास गंगा नदी पर 6 लेन के पुल का शिलान्यास करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को बताया कि जिले में 1702 करोड़ की लागत से शिवपुर विंध्याचल के पास गंगा नदी पर सिक्स लेन का पुल और बाईपास का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक मार्च को करेंगे।

सिक्स लेन पुल का नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में गंगा नदी पर दुद्धी-लुम्बनी मार्ग पर लगभग पांच दशक पहले बना डबल लेन का शास्त्री सेतु जर्जर हो गया है। सामान्य क्षमता का पुल करीब एक दशक से बार-बार खराब हो रहा है। यातायात के लिए सैकड़ों किमी अनावश्यक दूरी घूमकर आने-जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह पुल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड प्रदेश एवं तमिलनाडु राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के माध्यम से गंतव्य को आने-जाने के लिए लाइफ लाइन व एकमात्र पुल है। यहां पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग सात वाराणसी जबलपुर पर काम किया जा चुका है।एन एच दो को फोर लेन से विंध्याचल तक भी काम हो चुका है।अब इन्हीं दोनों सड़कों को जोड़ कर बाईपास रिंग रोड का शिलान्यास किया जाएगा।

विंध्य कोरिडोर निर्माण के बाद यहां सड़क मार्ग से पहुंचना होगा आसान
खास बात यह कि विंध्यधाम गोला कार चारों ओर से जुट जाएगा। मिर्जापुर शहर को जोड़ने वाला शास्त्री सेतु विगत एक दशक से क्षतिग्रस्त घोषित कर दिया गया है। जिसका तीन बार मरम्मत किया गया है। जिसके कारण जिला प्रशासन को किसी बड़े हादसे से बचाने हेतु पुल पर भारी यातायात के आवागमन को बार-बार रोककर मरम्मत कराना पड़ता है, जिसके कारण हैरान परेशान जनमानस का जहां सरकार को  होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को भी बार-बार स्थिति को नियंत्रित करने में परेशानी हो रही है। विंध्य कोरिडोर निर्माण के बाद यहां सड़क मार्ग से पहुंचना आसान होगा। इससे किसी को इंकार नही है। लगभग दो हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना से लोग उत्साहित हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.