Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

दुकान के पास खड़े शख्स पर आई ऐसी आफत देखने वालों के उड़े होश, ले जाना पड़ा अस्पताल

40

पांढुर्णा: कहते हैं अनहोनी कब कहां से किस रुप में आ जाए कोई कुछ नहीं कब सकता। ऐसा ही कुछ हुआ पांढुर्ना जिले में जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर कपड़े की दुकान में घुस गया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसने भी यह हादसा देखा वह हैरान रह गया। वहीं लोगों ने वाहन चालक की जमकर धुनाई कर डाली।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम एक पिकअप वाहन भोपाल मार्ग से नागपुर की ओर जा रहा था। शिवाजी चौक से कुछ दूर जाकर चालक अनियंत्रित होकर एक स्कूटी को रौंदते हुए कपड़े की दुकान में जा घुसा। जहां खडे निलेश नाम के व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना इतनी भयावह थी कि सबके होश उड़ गए। घटना में घायल युवक निलेश को गंभीर चोटे आई। तत्काल युवक को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना को देख काफी संख्या में लोग वहा इकट्ठा हो गए थे और नशे में धुत पिकअप के ड्राइवर को देखकर लोगों ने जमकर उसकी पिटाई भी कर दी।

ज्यादातर देखा गया है कि नशे में धुत ड्राइवर लोग आए दिन ऐसे एक्सीडेंट करते हैं जिसमें कई लोग अपनी जान भी गवा बैठते हैं, ऐसे नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव शासन द्वारा लाना जरूरी हो गया है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। यह घटना भी काफी भयावह थी मगर किसी की जान नहीं गई। पांढुर्णा पुलिस द्वारा पिकअप वाहन को जप्त कर ड्राइवर को पकड़ लिया गया है और जांच जारी कर दी गईं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.