Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटाखा फैक्ट्री में विस्‍फोट से 7 लोगों की मौत, मरने वालों में अभी तक 2 की नहीं हो सकी पहचान

35

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अज्ञात कारण से विस्फोट हो जाने से 7 लोगों की मौत हो गई तथा इतने ही अन्य घायल हो गए। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कौशांबी जिले की चायल तहसील के भरवारी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई तथा इतने ही अन्य घायल हो गए। मृतकों में अभी दो व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है।

फैक्ट्री के अंदर 24 से 25 मजदूर तैयार कर रहे थे पटाखे
सूत्रों के अनुसार कोखराज थानाक्षेत्र में नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 17 खल्लाबाद मोहल्ले में यह हादसा हुआ। यहां का निवासी शराफत अतिशबाजी का धंधा करता है। कई वर्षों से गांव के किनारे पटाखा फैक्ट्री संचालित कर रहा है। रविवार को फैक्ट्री के अंदर 24 से 25 मजदूर पटाखे तैयार कर रहे थे इसी दौरान अचानक फैक्ट्री के अंदर आग लग गई और झुलस कर 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के आसपास के मकानों की दीवारें हिल गईं और अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची थीं।

7 मृतकों में अभी तक 2 की नहीं हुई पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक, रिपोर्ट के अनुसार पांच मृतकों की पहचान शिव नारायण, शाहिद अली, शिवाकान्त, अशोक कुमार और जयचन्द्र के तौर पर की गई है जबकि दो अन्य की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इस दुर्घटना में घायल 7 अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) दल ने आग पर काबू पा लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.