Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

शहडोल के कोतमा में ग्रामीणों ने पटवारी को पीटा प्रदर्शन रोकने के लिए पहुंचा था प्रशासनिक दल

61

शहडोल । मुख्यमंत्री शिवराज के दौरे से पहले शहडोल में बवाल मच गया । संभागीय मुख्यालय से लगे कोटमा गांव में ग्रामीणों ने पटवारी की पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से संतोष बर्मन उर्फ लल्लू की जमीन हड़प ली गई है। इस सदमे के कारण संतोष की मौत हो गई है।

प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे ग्रामीण

ग्रामीण की मौत के बाद उसके स्वजन शव को सड़क पर रखकर आंदोलन की तैयारी कर रहे थे। तभी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहां हल्के का पटवारी दीपक पटेल भी आया हुआ था। पटवारी को देखते ही मृतक के स्वजन भड़क गए। बात ही बात के दौरान उन्होंने पटवारी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद कोटमा गांव में बवाल मच गया है। आक्रोशित स्वजन शव लेकर अब हाईवे की तरफ रवाना हो रहे थे, जिन्हें पुलिस रोकने पुलिस और प्रशासन ने रो कर समझौता कराया है और रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर रजिस्ट्री को ठीक कराया जा रहा है।

पटवारी पर भी लगाया आरोप

कोटमा गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मौजूदगी में पटवारी को पीटा। जानकारी के अनुसार कोटमा गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी रजिस्ट्री के कारण एक ग्रामीण की सदमे में हुई मौत। स्वजनों का आरोप है कि भू माफिया गंगा सागर ने फर्जी रजिस्ट्री कराकर उनके घर को बेच दिया। संतोष बर्मन की मौत से ग्रामीण अक्रोशित हो गए, जिसके बाद घर के सामने ही सड़क पर पटवारी दीपक पटेल की पिटाई कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.