Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

माघी पूर्णिमा आज, श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दीपदान

29

होशंगाबाद। आज माघी पूर्णिमा है और सभी पवित्र नदियों में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा पावन पर्व पर आस्था की डुबकी लगाई जा रही है। नर्मदापुरम के विश्व प्रसिद्ध नर्मदा सेठानी घाट के साथ अन्य सभी घाटों पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा में स्नान किया जा रहा है। हिन्दु मान्यता के अनुसार माघी पूर्णिमा पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान करना पुण्यदायी रहता है।

इसी मान्यता के अनुसार ही आज नर्मदापुरम के सभी नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में स्नान किया जा रहा है। वैसे तो नर्मदा स्नान का अपना विशेष महत्व है लेकिन माघी पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान महाफलदायी माना जाता है । नर्मदा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा स्नान के साथ दान धर्म सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.