Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस

56

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बुधवार की देर रात गुटखा थूकने को लेकर में विवाद हो गया. मामला शहर के बड़े चौराहे से सिनेमा चौराहे के बीच का है. यहां गुटखा थूकने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. बताया जा रहा कि लखनऊ चुंगी के रहने वाला राजन कुमार गुप्ता अपने दोस्तों को साथ बाइक पर जा रहा था. इस दौरान उसने सड़क पर गुटखा थूका, जिससे पीछे से बाइक पर आ रहे नुमाइश चौराहा के रहने वाले मयंक शर्मा और उनके साथियों ने इस पर आपत्ति जताई.

इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान पहले पक्ष ने गुटखा थूक कर सीधे दूसरे पक्ष की शर्ट पर गिरा दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया. कुछ ही देर में दोनों ओर से भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि रायफल तक निकाल ली गई.

पुलिस ने हालात पर पाया काबू

अचानक हुए घटनाक्रम से सिनेमा चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई. साथ ही राहगीरों में दहशत फैल गई. मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शहर कोतवाल संजय त्यागी ने पुलिस बल के साथ भीड़ को तितर-बितर किया. तब जाकर हालात काबू में आया.

मौके पर मची अफरा-तफरी

इसी दौरान सूचना मिलते ही सदर के क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हालात पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है. देर रात हुई इस घटना से शहर में मौके पर हड़कंप मच गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.