Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गौवंश रक्षक साधराम यादव के हत्यारों का आतंकी संगठनों से कनेक्शन, प्रदेश में पहली बार हत्यारों पर लगा UAPA

29

कवर्धा : कवर्धा हिन्दू गौवंश रक्षक साधराम यादव के हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी के आतंकी संगठनों से तार जुड़े होने की आशंका है। आरोपी ने राम मंदिर प्रतिष्ठा के एक दिन पहले दहशत फ़ैलाने के लिए जिहादी मानसिकता से हत्या की थी। मामले में पुलिस ने 16 UAPA की धारा लगाई थी। जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार लगी है।

PunjabKesari

कवर्धा हिन्दू गौवंश रक्षक साधराम यादव के हत्या होने के बाद तुरंत 5 आरोपियों सहित 1 अपचारी की गिरफ्तारी की गई थी। जिसमें लगातार कवर्धा का माहौल गर्म रहा है और संप्रदाय विशेष से आने वाले सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मृतक साधराम यादव के परिवार जन, विहिप, बजरंगदल, सर्वसमाज पिछले दिनों सड़कों में उतरे थे। साथ ही 7 दिनों को अन्दर हत्या के कारण को स्पष्ट करने की चेतावनी दी थी, नहीं तो पूरे छत्तीसगढ़ बंद कराने और उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी थी।

PunjabKesari
आज उक्त हत्या के कारणों को स्पष्ट करते हुए जिले के sp ips अभिषेक पल्लव ने बताया कि साधराम यादव के हत्याकांड करने का कारण दहशत फैलाना था। हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी अयाज़ खान के तार भारत के कई आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। ISIS की तर्ज पर की गई इस हत्या का मकसद भी आतंकी क्रियाकलापों को अंजाम देना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.