Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

उमरिया में रेस्ट हाउस के बाथरूम में मिला एक पर्यटक का शव, सुसाइड नोट भी मिला..

31

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के एक रेस्ट हाउस में पर्यटक का शव मिला है। रॉयल रेस्ट हाउस के बाथरूम में पर्यटक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि पर्यटक ने जहर पीकर आत्महत्या की है। मृतक का नाम प्रतीक कुमार  है। मृतक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

प्रतीक कुमार पिछले तीन-चार दिनों से रॉयल रेस्ट हाउस में रुका हुआ था। जब काफी देर तक प्रतीक अपने कमरे से नहीं निकला तो होटल के स्टाफ ने संचालक को इसकी जानकारी दी। होटल के संचालक ने दरवाजा पीटा तब भी कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया और अंदर प्रतीक कुमार की लाश मिली है।

बताया जा रहा है की प्रतीक ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। जिससे उसकी मौत हो गई है पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उमरिया भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है हालांकि अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है कि सुसाइड नोट में क्या लिखा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.