Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नर्मदा नदी में मशीनों से निकाली जा रही रेत, माफियाओं पर नहीं हो रही कार्रवाई

32

ओंकारेश्वर। नर्मदा नदी में रेत का अवैध कारोबार रोकने के जिला प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। रेत माफियाओं के आगे प्रशासन की कार्रवाई भी कारगर साबित नहीं हो रही है। राजस्व विभाग के अधिकारियों की दबिश से पहले ही रेत माफिया चकमा देकर भाग निकले। अब तक कोई बडी कार्रवाई इन लोगों पर नही हो सकी है।

मांधाता थाना अंतर्गत नृसिंह कुंड से लेकर बिल्लौरा तक रेत माफिया नर्मदा नदी में पनडुब्बी मशीनें लगाकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। इतना ही नहीं रेत निकालने के लिए पाइप लाइन भी डाल दी गई है। अनेक कश्तियों से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है।

एक दिन में लाखों रुपये की निकाली जा रही रेत पनडुब्बी मशीन से नदियों की तलहटी से अवैध रूप से नियमों को ताक पर रखकर रेत निकाली जा रही है। पनडुब्बियां नर्मदा नदी में थापना और ग्राम बिल्लोरा के रेत माफियाओं के द्वारा कई जगह लगाई गई है।

ऐसे काम करती है पनडुब्बी

जानकारों के अनुसार एक पनडुब्बी मशीन तैयार करने में चार से छह लाख रुपये की लागत आती है। पनडुब्बी में बड़े ट्रक का इंजन इस्तेमाल होता है। नदी के तलहटी से रेत खींचने 40 से 50 फीट प्लास्टिक पाइप डाला जाता है। इंजन के दूसरे सिरे पर रेत फेंकने के लिए सैकड़ों फीट लंबी पाइप लाइन लगाकर रेत घाट तक पहुंचाई जाती हैं। पाइप लाइन के नीचे लोहे कि ड्रम को बांधा जाता है ताकि रेत के वजन से पाइप नदी में न डूबे। इंजन में हैवी पंखा लगाया जाता है। जो पानी के तल से रेत खींचता है। रेत खींचने के लिए पनडुब्बी को नाव पर रखकर गहरे पानी में ले जाते हैं। यह मशीन से सुबह से शाम तक 10 से 12 हजार फीट रेत खींच रही है।

नर्मदा नदी में मशीनों से उत्खनन पर एनजीटी की रोक

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कोर्ट ने नर्मदा नदी में रेत उत्खनन करने के लिए किसी भी प्रकार की मशीन पोकलेन,पनडुब्बी, बुलडोजर सभी पर रोक लगा रखी है। बिना पर्यावरणीय मंजूरी के रेत निकालना अवैध है। रोक के बावजूद एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ग्राम थापना,बिल्लोरा क्षेत्र के रेत माफियाओं द्वारा खुले आम पनडुब्बी मशीनों से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है।

नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी में सरकार ने मशीनों से रेत उत्खनन पर रोक लगाई है।राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश रेत खनन परिवहन भंडारण एवं व्यापार नियम 2019 में संशोधन की अधिसूचना में इसके प्रावधान किए हैं। नए नियमों में नर्मदा नदी में मशीनों से रेत उत्खनन कार्य नहीं किया जा सकता है। जबकि नर्मदा नदी में अवैध खनन को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं।

नर्मदा नदी के लिए यह किए गए प्रावधान

रेत खनन के लिए जारी हुए नियमों में प्रावधान किया गया है कि नर्मदा नदी में रेत उत्खनन के लिए मशीनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इससे नर्मदा नदी में जैव विविधता को बरकरार रखने की कोशिश की जाएगी। नर्मदा नदी में स्वीकृत रेत खदानों में मशीनों के उपयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का प्रावधान किया गया है। नियमों में यहां भंडारण भी मशीन से करने की इजाजत नहीं दी गई है। नर्मदा के अलावा बाकी नदियों में मशीन से खनन की अनुमति होगी। हालांकि इसके लिए जरूरी अनुमतियां जरूरी है।

ग्राम पंचायत बिल्लोरा के प्रदीप सोलंकी, गोवर्धन प्रजापति और आकाश शुक्ला ने कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने पर अब जनसुनवाई में आवेदन देने की बात भी कही है। उन्होने कलेक्टर और मुख्यमंत्री को शिकायत कर अवैध रेत खनन बंद कर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति से अवैध उत्खनन के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं जानकारी लेकर बताता हूं। वहीं ड़िप्टी कलेक्टर बजरंग बहादुर सिंह ने बताया की मैं मंदिर प्रोटोकाल देख रहा हूं। मंदिर से संबंधित कोई मामला होतो चर्चा करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.